देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के मदनपुर क्षेत्र में गुरुवार को प्रेम प्रसंग के चक्कर में युवती के परिजनों ने उसके प्रेमी के बाप की लाठियों से पीट पीटकर हत्या कर दी। हमले में युवक के मां, भाई और बहन को गंभीर चोटें आई है, जिनका उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक एल आर कुमार ने बताया कि मदनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहसुआ निवासी दीपू यादव अप्रैल महीने में गांव की ही रानी (काल्पनिक नाम) को लेकर फरार हो गया था। इस घटना से दोनों परिवारों में काफी तनाव था। लड़की के पिता की तहरीर पर मदनपुर थाने में 363, 366 आई पी सी का मुकदमा लिखकर फरार जोड़े को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन कोर्ट ने लड़की के बयान के आधार पर प्रेमी युगल को साथ रहने का आदेश दे दिया। इसको लेकर दोनों परिवारों में तनातनी चल रही थी।
उन्होंने बताया कि गुरवार को युवक के पिता राजनाथ को युवती के परिजन समझौते के बहाने अपने घर बुला कर ले गए। राजनाथ के साथ उसकी पत्नी चिंता, उसका छोटा लड़का और बेटी भी गए। वहां पहले से ही मौजूद लोगों ने युवक के पिता राजनाथ पर लाठी डंडे से लैस होकर टूट पड़े। हमले में राजनाथ की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी चिंता और उसका लड़का मैनेजर गंभीर रूप से घायल है। हमले में राजनाथ की बेटी को भी चोटे आई है। उन्होंने कहा कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: deoria, uttar pradesh, death, injured








कमेंट्स
0