नई दिल्ली। गुजरात में नरेंद्र मोदी का जादू कुछ इस कदर चला कि राजनीतिक पंडितों के सारे कयास धरे के धरे रह गए। मोदी ने इस बार कई अनुमानों को झुठला दिया। खासतौर पर मुस्लिमों के बीच मोदी की छवि सुधरी है और उन्हें वोट भी मिले हैं।
मुस्लिम प्रभाव वाले 12 सीटों पर बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीजेपी ने इनमें से 8 सीटों पर कब्जा जमाया जबकि कांग्रेस को 4 सीटें ही मिलीं। ये अब तक के उस दावे से उलट है जिसमें कहा जाता है कि मुस्लिम मोदी और बीजेपी के खिलाफ हैं।

आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो ग्रामीण इलाकों की 98 सीटों में से बीजेपी को 45 और कांग्रेस को 48 सीटें मिली हैं। लगता है जैसे कांग्रेस के लिए किसानों का मुद्दा थोड़ा बहुत काम कर गया। लेकिन उपनगरीय और शहरी इलाकों में बीजेपी ने कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया।
उपनगरी इलाके की 31 में से 23 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया, जबकि यहां कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिलीं। इसी तरह शहरी इलाकों की 53 में से 48 सीटों बीजेपी ने कब्जा कर लिया। कांग्रेस को महज 5 सीटें मिलीं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gujrat, election, 2012, narendra modi, BJP, congress, voter, muslim, seats, 12, 8








कमेंट्स
0