नई दिल्ली। राजस्थान की भंवरी देवी ने 20 साल पहले बाल विवाह के खिलाफ आवाज उठाई और बदले में गांव के दबंगों ने उनके साथ गैंगरेप कर डाला। भंवरी पुलिस के पास गई और आरोपियों को सजा हुई। लेकिन ये सभी आरोपी एक साल में ही जमानत पर बाहर आ गए। भंवरी ने उसी वाकये को याद करते हुए कहा कि अगर उस समय बलात्कारियों को सख्त सजा मिलती तो आज दिल्ली गैंगरेप जैसा कांड नहीं होता।
भंवरी देवी का कहना है कि आज भी उन्हें धमकी भरे फोन आते हैं। भंवरी ने कहा कि मैं 20 साल से संघर्ष कर रही हूं। सीबीआई और पुलिस मुझे ही फंसाने की कोशिश करती रहती है। आरोपी तो एक साल की सजा के बाद छूट गए पर मेरे लिए ये उम्रभर की सजा हो गई। मैं अभी भी उन लोगों के खिलाफ संघर्ष कर रही हूं। अगर मुझे उस समय लोग सपोर्ट करते तो दिल्ली जैसी नौबत नहीं आती। अगर उसी वक्त बलात्कारियों के मन में डर बैठ जाता कि ये घिनौना काम है और इसकी सख्त सजा मिलेगी, तो कोई ऐसी करतूत करने की हिम्मत नहीं करता।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: bhanvari devi, gangrape, rajashtan, court, delhi,








कमेंट्स
0