IBN7 IBN7

तब संभावना सेठ पर की थी निरुपम ने ऐसी ही टिप्पणी!

  • ibnkhabar.com
Posted on Dec 21, 2012 at 04:47pm IST | Updated Dec 21, 2012 at 05:01pm IST

नई दिल्ली। टीवी पर लाइव बहस के दौरान कांग्रेस नेता संजय निरुपम की बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी पर की गई अभद्र टिप्पणी उन्हें भारी पड़ गई है। निरुपम के बयान पर बीजेपी ने कड़ा ऐतराज जताया है। पार्टी ने इस मुद्दे पर उनसे माफी की मांग की है जबकि स्मृति ईरानी ने उन्हें मानहानि का नोटिस भेज दिया है।

वैसे संजय निरुपम पहले भी अपनी टिप्पणियों के लिए विवाद में फंसते रहे हैं। बिग बॉस के दूसरे सीजन में वे बतौर प्रतिभागी शामिल हुए लेकिन वहां अभिनेत्री संभावना सेठ के फिल्मों ने काम करने पर उन्होंने सवाल उठा दिए। उन्होंने संभावना से कहा कि जब वे घर में आ रहे थे तब किसी ने उनसे कहा कि वे ऐसे घर में क्यों जा रहे हैं जहां संभावना सेठ जैसी आइटम गर्ल उनके साथ रहेगी।

तब संभावना सेठ पर की थी निरुपम ने ऐसी ही टिप्पणी!

निरुपम को तब संभावना ने करारा जवाब दिया था। निरुपम बिग बॉस के घर से बाहर जाने के लिए नॉमिनेट हुए और उन्हें जनता से अपने वोटों से पहले ही हफ्ते बाहर भी कर दिया। लेकिन लगता है कि निरुपम ने उस घटना से कोई सबक नहीं सीखा। अब उन्होंने ऐसी ही टिप्पणी पूर्व टीवी अभिनेत्री और अब बीजेपी नेत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ भी कर दी।

गौरतलब है कि एक नेशनल न्यूज चैनल(आईबीएन7 नहीं) पर गुरुवार की शाम गुजरात के चुनाव नतीजों पर बहस के दौरान कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने स्मृति ईरानी से कहा कि आप तो टीवी पर ठुमके लगाती थीं और आज राजनीतिक विश्लेषक बन गईं। विवाद बढ़ने पर आज संजय ने ट्विटर पर सफाई दी। उन्होंने अपनी टिप्पणी पर कोई अफसोस जताने की बजाय कहा कि उनकी बात को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sanjay nirupam, smriti irani, live, tv channnel, news, narendra modi



पिछली खबर
हार के लिए उम्मीदवारों का चयन जिम्मेदार: धूमल
अगली खबर
अब यूपीए से समर्थन वापसी का कोई मतलब नहीं: माया

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7