नई दिल्ली। दिल्ली में मेडिकल की छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में देशभर में हो रहे विरोध को देखते हुए आज गृह सचिव आर के सिंह मीडिया के सामने आए। आर के सिंह ने कहा कि दिल्ली गैंगरेप मामले में दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषियों को उम्रकैद की सजा की मांग की जाएगी, और इस मामले की रोज सुनवाई हो, इसकी भी वो मांग करेंगे।
गैंगरेप मामले के 5वें आरोपी का नाबालिग होने की जांच की जाएगी। उन्होंने दिल्ली पुलिस की प्रशंसा करते हुए कहा कि पुलिस ने बहुत जल्दी कार्रवाई की और सभी आरोपियों को धऱ दबोचा। आर के सिंह ने ऐलान किया कि रात में एक बजे के बाद डिस्को-बार नहीं चलेंगे। वहीं अगर कोई ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पाया गया तो गाड़ी जब्त और लाइसेंस रद्द होगा।

वहीं दिल्ली पुलिस के कमिश्नर ने कहा कि मुख्य आरोपी रामसिंह ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उन्होंने भी दिल्ली पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने कुछ घंटों में ही सफेद रंग की 370 बसों की जांच कर डाली। यही नहीं, 18 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ लिया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: r k singh, home secreatry, delhi gangrape, medical student, delhi police








कमेंट्स
1