IBN7 IBN7

गैंगरेप पीड़िता के लिए अगले 2-3 दिन अहम:डॉक्टर

  • ibnkhabar.com
Posted on Dec 21, 2012 at 05:46pm IST

नई दिल्ली। गैंगरेप का शिकार हुई लड़की की हालत में स्थिर बनी हुई है। हालांकि पिछले 24 घंटे के दौरान लड़की को खून या प्लेटलेट नहीं चढ़ाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक अगले 2-3 दिन बेहद अहम हैं। लड़की के शरीर में व्हाइट ब्लड सेल काउंट गिर गया है और लीवर की हालत ठीक नहीं है। डॉक्टरों का कहना है कि लड़की को शिराओं से भोजन दिया जा रहा है, क्योंकि लड़की के पेट में आंत ही नहीं है।

सफदरजंग अस्पताल के सर्जन डॉ. बी डी अथानी ने कहा कि लड़की फिलहाल ऑक्सीजन मास्क पहने हुए है, वो अपनी मां से मिलना चाहती है। हमने उससे ज्यादा बात नहीं करने को कहा है और किसी को उससे मिलने की इजाजत नहीं है। हम गुजारिश करते हैं कि कोई उससे बात न करे।

गैंगरेप पीड़िता के लिए अगले 2-3 दिन अहम:डॉक्टर

डॉ. अथानी ने कहा कि हम अपील करते हैं कि मरीज को छोड़ दिया जाए। लड़की के माता-पिता ने भी कहा है कि उनसे ज्यादा बातचीत ना की जाए ताकि वे अपनी बेटी की अच्छी तरह से देखभाल कर सकें। डॉ. अथानी ने कहा कि हम ऐसी अपील तैयार कर रहे हैं जिसमें लोगों से अस्पताल नहीं आने को कहा जाएगा ताकि परिसर में साफ-सफाई बनी रहे।

डॉ. अथानी ने कहा कि पीड़ित लड़की ने अब तक मिश्रित लक्षण दिखाए हैं। पल्स रेट नॉर्मल है और वो होश में है। उन्होंने कहा कि मैं लोगों से अपील करता हूं कि अस्पताल परिसर को साफ रखें और यहां किसी तरह का विरोध-प्रदर्शन न करें।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gangrape, delhi, hospital, doctor, infection, ventilator, liquid, appeal,



पिछली खबर
दिल्ली में रात 1 बजे के बाद डिस्को-बार नहीं चलेंगे: गृह सचिव
अगली खबर
देखें: गैंगरेप के खिलाफ कैसे फूटा गुस्सा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

फोन आया, आपके वो अब नहीं रहे, पीड़ितों का दर्द

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ इलाके से 5000 लोग लापता, ये बहे या मलबे में दबे?

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013

उत्तराखंड: बाढ़ की तबाही के बाद हेल्पलाइन नंबर जारी

उत्तराखंड में भयानक बाढ़ और लगातार भूस्खलन से फैली तबाही को लेकर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया गया है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी की गई है। 13:13 PM, Jun 19, 2013

प्रधानमंत्री, सोनिया केदारनाथ का हवाई दौरा करेंगे

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (एनडीए) की अध्यक्ष सोनिया गांधी बुधवार को बाढ़ प्रभावित केदारनाथ का हवाई सर्वेक्षण करने वाले हैं। 12:42 PM, Jun 19, 2013
IBN7