मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मनीषा कोइराला को स्वास्थ्य में सुधार के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वह अंडाशय कैंसर से पीड़ित थीं और हाल ही में न्यूयार्क में उनकी सर्जरी की गई थी। उनके प्रबंधक के मुताबिक उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उनकी हालत स्थिर है।
उनके प्रबंधक सुब्रतो घोष ने बताया कि मनीषा की हालत अब स्थिर है। सर्जरी के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अब होटल में हैं। उन्हें 18 दिसंबर को छुट्टी दी गई। उन्होंने कहा कि वह बेहद बहादुर और मजबूत हैं। उन्होंने इसे बेहद सकारात्मक रूप में लिया।

गौरतलब है कि 42 वर्षीया मनीषा की 10 दिसंबर को सर्जरी की गई थी।
वह अमेरिका में कब तक रहेंगी इस सवाल के जवाब पर सुब्रतो ने कहा कि वह यहां कम से कम तीन महीने और रहेंगी। अभी उनका उपचार जारी है और उनमें सुधार हो रहा है। उनके माता-पिता उनके साथ हैं।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mumbai, manisha koirala, discharged from hospital, cancer








कमेंट्स
0