IBN7 IBN7

10 माह बाद दर्ज हो सका सैफ के खिलाफ मारपीट का मामला

Posted on Dec 21, 2012 at 07:05pm IST | Updated Dec 21, 2012 at 07:23pm IST

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान और उसके सहयोगियों के खिलाफ दस माह पहले मुंबई के कोलाबा स्थित एक पांच सितारा होटल में दक्षिण अफ्रीका के व्यवसायी इकबाल मीर शर्मा और उनके संबंधियों के साथ मारपीट के मामले में पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कोलाबा पुलिस थाने ने सैफ अली खान के खिलाफ महानगरीय दंडाधिकारी अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। सैफ अली और उसके दो दोस्त शकील लडाक और बिलाल अमरोही के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 325 में मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने इस मामले में 29 लोगों के बयान को भी संलग्न किए है।

10 माह बाद दर्ज हो सका सैफ के खिलाफ मारपीट का मामला

शर्मा द्वारा शिकायत करने के बाद पांच सितारा होटल से पिछले 22 फरवरी को सैफ अली और उनके दो दोस्तों को गिरफ्तार किया गया था बाद में तीनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। जिस दिन होटल में मारपीट हुई थी उस दिन सैफ के साथ फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर, करिश्मा कपूर, मलाइका अरोरा खान, अमृता अरोरा और कुछ दोस्त भी थे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: saif ali khan, kareena kapoor, karishma kapoor, malaika arora khan, mumbai hotel, police,



पिछली खबर
मनीषा की हालत सुधरी, मिली अस्पताल से छुट्टी
अगली खबर
'खूबसूरत' के लिए रेखा से टिप्स लेंगी सोनम कपूर

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
दूसरी बीवी संग विंदू
08:31 AM, May 24, 2013
Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7