IBN7 IBN7

गैंगरेप का छठा आरोपी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार

Posted on Dec 21, 2012 at 08:20pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप मामले में देशभर में फूटा जन-आक्रोश को देखकर सरकार सकते में है। शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन और सोनिया गांधी के घर 10 जनपथ तक प्रदर्शनकारी पहुंच गए। लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।

इस बीच दिल्ली गैंगरेप मामले में पुलिस ने छठे आरोपी को भी बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। अक्षय को मिलाकर अब तक इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अक्षय को पकड़ने के लिए बिहार पुलिस के जवान सादी वर्दी में उसके गांव में डेरा डाले हुए थे, आज जैसे ही पुलिस को खबर मिली कि अक्षय अपना घर आया हुआ है उसे धर दबोचा। अब उसे दिल्ली लाया जाएगा।

वहीं गैंगरेप के विरोध में इस समय देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट पर लोग कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जता रहे हैं। 10 जनपथ में आम जनता पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचे। हालांकि उन्हें काफी पहले ही रोक दिया गया।

उधर, हालात देखकर सरकार ने भरोसा दिया है कि बलात्कारियों के खिलाफ कानून को वो और कड़ा करने पर विचार कर रही है। कुछ पहले से मौजूद नियमों का कड़ाई से पालन का भी हवाला दिया गया है। लेकिन सवाल ये है कि इन नियमों के पालन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की बात से क्यों बच रही है सरकार।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: aurangabad, bihar, delhi gangrape, accused, arrest



पिछली खबर
देखें: गैंगरेप के खिलाफ कैसे फूटा गुस्सा
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें- शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

स्पॉट फिक्सिंग: एक्टर, टीवी एंकर और एक मॉडल रडार पर!

पूछताछ के बाद स्पॉट फिक्सिंग के इस मामले में एक अभिनेता, एक टीवी एंकर और एक मॉडल का नाम भी जांच के दायरे में आ गया है। 22:03 PM, May 19, 2013

सिंगला के घर छापे की जानकारी लीक में फंसे CBI अफसर

चंडीगढ़ में तैनात सीबीआई के डीआईजी महेश अग्रवाल पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल के भांजे के घर पर हुई छापेमारी की जानकारी लीक करने को लेकर आरोपों के घेरे में हैं। 21:49 PM, May 19, 2013

मैच फिक्सिंग पर सरकार सख्त, जल्द कानून बनाने का इरादा

मैच फिक्सिंग के खिलाफ जल्दी ही सरकार कानून बनाने जा रही है। कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने आज खेल मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह से बात कर नए कानून का प्रस्ताव भेजा है। 21:14 PM, May 19, 2013

स्पॉट फिक्सिंग: पूर्व रणजी क्रिकेटर सहित तीन गिरफ्तार

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद से तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम सुनील भाटिया, मनीष गुडेवा और किरण डोले हैं। मनीष गुडेवा पूर्व रणजी खिलाड़ी है। 18:03 PM, May 19, 2013

नागपुर रहा देश में सबसे गर्म, पारा 47 डिग्री पर पहुंचा

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र के नागपुर को देश भर में सबसे गर्म बताया है। शनिवार को नागपुर का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 17:12 PM, May 19, 2013

सट्टेबाजों पर लगाम लगाना हमारे वश में नहीं: BCCI

बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा कि बोर्ड इस मामले में जांच की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है और अगर पकड़े गए खिलाड़ी दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। 14:04 PM, May 19, 2013

चीन के पीएम पहुंचे भारत, कल होगी मनमोहन से मुलाकात

चीन के नए प्रधानमंत्री ली कच्छयांग अपने पहले आधिकारिक विदेश दौरे पर आज दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन दिन के भारत-दौरे में सोमवार को उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से होगी। 08:05 AM, May 19, 2013

BCCI की आपात बैठक, क्रिकेटरों पर लगेगा लाइफ बैन?

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के खुलासे से आलोचना का निशाना बना भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस मामले में आगे की रणनीति पर विचार करने के लिए आज आपात बैठक करने जा रहा है। 07:13 AM, May 19, 2013
IBN7