IBN7 IBN7

गैंगरेप पीड़ित की जिंदगी के लिए देश मांग रहा है दुआ

Posted on Dec 21, 2012 at 08:31pm IST

नई दिल्ली। गैंगरेप पीड़ित छात्रा में जीने का जज्बा है। वो जीना चाहती है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसे दुआओं की जरूरत है। जहां देशभर में इस दिल्ली गैंगरेप को लेकर गुस्सा हो तो वही जगह-जगह पीड़ित के लिए दुआओं का दौर भी शुरू हो चुका है। जो दिल्ली में छात्रा के साथ हुआ। ईश्वर ने करे वो किसी के साथ हो। जिस तरह की दरिंदगी की शिकार वो हुई हो वो किसी के साथ ना हो। देश दुआ कर रहा है। जल्द ठीक हो जाए पीड़ित। दिल्ली के प्रीत विहार में आर्य समाज मंदिर स्कूल में महायज्ञ का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में स्कूल छात्र छात्राओं ने इसमें भाग लिया।

मथुरा के वृंदावन में भी पीड़ित की स्वस्थ जिंदगी की कामना में हवन और यज्ञ किया गया। यहां के भगवान सत्यनारायण मंदिर में 5100 महामृत्युंजय मंत्रों का जाप हुआ। कोलकाता के खिदिरपुर इलाके के मस्जिद में उपरवाले से पीड़ित के जल्दी ठीक होने की दुआ की गई। जबकि मंदिर में महिलाओं ने उसकी सलामती के लिए पूजा अर्चना की।

गैंगरेप पीड़ित की जिंदगी के लिए देश मांग रहा है दुआ

डॉक्टरों का कहना है कि पीड़ित अब तक अपने हौसले पर जिंदा है। डॉक्टर लगातार उसकी जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटे हैं। उम्मीद है उसे स्वस्थ करने में लोगों की दुआएं भी रंग लाएंगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: delhi gangrape, protest, delhi, parliament, hospital, family, wish, india



पिछली खबर
स्पीड न्यूज: देखें- शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें
अगली खबर
देखें: शनिवार की सभी बड़ी खबरें- ये है बुलेट न्यूज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

उत्तराखंड आपदा राहत के लिए 1000 करोड़ रुपये मंजूर

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उत्तराखंड में आपदा राहत के लिए 1000 रुपये जारी किए और कहा कि भारी वर्षा और बाढ़ के कारण राज्य में मरने वालों की संख्या 102 से ज्यादा हो सकती है। 23:44 PM, Jun 19, 2013

पहाड़ से आया फोन, अब कभी नहीं लौटेंगे जाने वाले!

राजकोट के नटू भाई के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। नटू भाई की बेन सुशीला बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। 17:52 PM, Jun 19, 2013

पौड़ी की SSB अकादमी टापू में तब्दील, 800 सिलेंडर बहे

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में मौजूद सशस्त्र सीमा बल की इस बिल्डिंग पर कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। रविवार रात और सोमवार सुबह आई बाढ़ ने SSB अकादमी में भयंकर तबाही मचाई है। 17:50 PM, Jun 19, 2013

केदारनाथ धाम: 5000 लोगों का कोई अता-पता नहीं

तबाही के दो दिनों से अभी तक सहमा हुआ उत्तराखंड, कुदरत के कहर के बाद अब लोगों की जान बचाने की कवायद जारी है। रास्ते कट चुके हैं। तकरीबन 71 हजार लोग दुनिया से अलग-थलग पड़े हुए हैं। 17:47 PM, Jun 19, 2013

अब 2-3 साल बाद ही मुमकिन हो पाएगी केदारनाथ यात्रा!

उत्तराखंड सरकार के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक केदारनाथ में इतनी भीषण तबाही हुई है कि फिर से यात्रा शुरू करने के लिए 2 से 3 साल तक लगातार काम करना होगा। 15:13 PM, Jun 19, 2013
IBN7