IBN7 IBN7

पढ़ें: क्या कहती है आपकी राशि, 23 दिसंबर का राशिफल

  • ibnkhabar.com
Posted on Dec 23, 2012 at 09:06am IST

ज्योतिषी-पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेष-अच्छे समय का एक पल भी व्यर्थ करना हानी के बराबर होता है। राजनीतिक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। लोकप्रियता बढ़ी हुई रहेगी। शारीरिक तापमान का ध्यान रखें। दिन सामान्य से शुभ।

वृष-एक दो दिन धैर्य पूर्वक आगे बढ़ते रहें। समय सुधार की ओर है लेकिन इसके संकेत मिलने में अभी समय है। खर्च की अधिकता परेशान कर सकती है। दाम्पत्य में शुभता का संचार होगा।

मिथुन-अप्रत्याशित धन लाभ के संकेत हैं। शोर्ट टर्म के कार्यों में आय का प्रतिशत बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए आत्म मूल्यांकन करने की जरुरत है। समय जाया न करें।

कर्क-समय अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है। करियर में छोटी सी भूल भी भारी पड़ सकती है। अधिकारीयों का नजरिया सकारात्मक रहेगा। लाभ का प्रतिशत बेहतर है। दिन लाभ कारक।

सिंह-समय भाग्य वर्धक है। इसके बावजूद अपनी ओर से किसी प्रकार का अपने विरोधियों का न दें की वो आपके लाभ को प्रभावित कर सकें। अप्रत्याशित घटनाक्रम की सम्भावना है। दिन शुभदायी।

कन्या-अनुशासन और नियमितता बढ़ाने की जरुरत है। आवश्यक कार्यों पर ही फोकस बनाये रखें। नए कार्यों को करने के लिए थोडा इंतजार बेहतर है। दिन कम हितकर है।

तुला-समय की शुभता आपके व्यवहार और ईमानदार सोच पर निर्भर है। दाम्पत्य में शुभता बनी रहेगी। साथी की सेहत का ख्याल रखें। जीवन स्तर बेहतर बना रहेगा। दिन औसत से अधिक शुभ।

वृश्चिक-विरोधियों और आपके बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल जोर पकड़ सकता है। विश्वसनीयता में बढ़ावे के लिए व्यवहार में सौम्यता बनाये रखें। न्यायिक मामले उभर सकते हैं। दिन मध्यम।

धनु-खुशियों का मतलब सिर्फ ढेर सारी मौज मस्ती और मनोरंजक यात्रायें भर नहीं होतीं। कार्य को गंभीरता पूर्वक करना भी खुशियों को कई गुणा बढ़ाता है। विद्यार्थी समय नष्ट न करें। शिक्षा, प्रेम और आर्थिक पक्ष फलकारक।

मकर-आपका अस्थिर व्यवहार और भरोसे की कमी परिवार में व्यवधान बढ़ा सकती है। प्रत्येक कार्य को पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही करें। अधिकारी को समझने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ पूर्ववत रहेगा।

कुम्भ-बंधु जनों से सहयोग का लेन-देन बढ़ा हुआ रह सकता है।कारोबारी सूचनाओं का इस्तेमाल सतर्कता पूर्वक करें। खर्च को नियंत्रण में रखें। भाग्य के मामलों में सहजता रहेगी। दिन सामान्य।

मीन-घर में मेहमानों का तांता लगा रह सकता है। रिश्तों को निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। आर्थिक पक्ष बेहतर बना रहेगा। प्रशासनिक कार्य मामले आगे बढ़ाएं। दिन सकारात्मकता भरा रहेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: astro, bhavishyafal, daily prediction, 23 december, new delhi, astrology



पिछली खबर
पढ़ें: क्या कहती है आपकी राशि, 22 दिसंबर का राशिफल
अगली खबर
पढ़ें: क्या कहती है आपकी राशि, 27 दिसंबर का राशिफल

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7