नई दिल्ली। पुलिस कांस्टेबल सुभाष चंद तोमर के मौत के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने दोनों चश्मदीद योगेंद्र तोमर और पाओलीन को नोटिस भेजा है। आज दोपहर 12.00 बजे दोनों को क्राईम ब्रांच दफ्तर में बुलाया गया है। योगेंद्र का कहना है कि आज सुबह क्राइम ब्रांच के लोग उनके पास आए थे और बातचीत के लिए बुलाया है।
गौरतलब है कि बुधवार को कांस्टेबल को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गया है। दिल्ली में गैंगरेप के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरे दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की मौत का कारण गले एवं सीने पर लगी चोटें एवं दिल का दौरा पड़ना था। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के.सी. द्विवेदी ने बुधवार को मीडियो को बताया कि कांस्टेबल (सुभाष चंद्र तोमर) की मौत उनके गले एवं सीने पर किसी भोथरी वस्तु से वार के कारण लगे अंदरुनी घावों के कारण हुई।
मालूम हो कि इस मामले में दो चश्मदीद ने कांस्टेबल सुभाष को अचानक गरते हुए देखा था। उनका कहना है कि तोमर भीड़ से कुचले नहीं गए थे, बल्कि दौड़ते हुए गिरे और बेहोश हो गए थे। यही नहीं आरएमएल अस्पताल के डॉक्टर भी पुलिस की कहानी को खारिज कर रहे हैं। मीडिया के पास मौजूद फुटेज में भी अचेत पड़े कांस्टेबल एक युवक और एक युवती मदद करते दिखाई पड़ रहे हैं। मदद कर रहे नौजवान का नाम योगेंद्र है और महिला का नाम पाओलीन है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: gang rape, demonstration, crime branch, police, eye witness, yogendra, paoline, investigation








कमेंट्स
0