नई दिल्ली। दस साल पहले के हिट एंड रन मामले को लेकर अभिनेता सलमान खान को मुंबई के बांद्रा कोर्ट में पेश होने से छूट मिल गई है। इस मामले पर कोर्ट में अगली सुनवाई 30 जनवरी को होगी। खास बात ये है कि आज ही सलमान का जन्मदिन भी है। इससे पहले सलमान की बहन अलवीरा और दूसरे परिजन कोर्ट पहुंच चुके थे।
सलमान खान पर आरोप है कि उन्होंने 28 सिंतबर 2002 को नशे में कार चलाते हुए 4 लोगों को कुचल दिया था, जिसमें एक की मौत हो गई थी। सभी पीड़ित बांद्रा में सड़क के किनारे सो रहे थे। कुछ दिन पहले वकील आभा सिंह ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया था कि पुलिस ने इस मामले में काफी ढिलाई की है। इसके बाद दस साल में पहली बार पुलिस सलमान को समन भेजा है। सलमान ने आईबीएन7 से बातचीत में कहा कि वो कोर्ट में जरूर पेश होंगे।

इस मामले की सुनवाई 2005 में शुरू हुई और अभियोग पक्ष ने अब तक 11 गवाहों से गवाही ले ली है जिनमें सलमान की सुरक्षा में तैनात दो सरकारी पुलिस वाले अपनी गवाही से मुकर गए हैं। गौरतलब है कि सलमान पर काला हिरण शिकार मामले में जोधपुर कोर्ट में भी केस चल रहा है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: new delhi, film, bollywood, salman khan, 2002 hit and run case, mumbai, court








कमेंट्स
0