IBN7 IBN7

यूपी में शीतलहर का कहर जारी, अबतक 47 की मौत

Posted on Dec 27, 2012 at 11:19am IST | Updated Dec 27, 2012 at 11:23am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शीतलहर और कड़ाके की ठंड जानलेवा बनती जा रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान भीषण ठंड से सूबे के अलग-अलग जिलों में 47 लोग दम तोड़ चुके हैं। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है।

उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वाचल में 18, अवध में 14, मध्य यूपी में सात और बरेली मंडल में आठ लोगों की जान कड़ाके की ठंड की वजह से चली गई है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक अमेठी, रायबरेली और बाराबंकी में तीन-तीन, बहराइच में दो, सुल्तानपुर, गोंडा और बलरामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत ठंड से हुई है।

यूपी में शीतलहर का कहर जारी, अबतक 47 की मौत

इसके अलावा बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, भदोही और मऊ में दो-दो तथा चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर और आजमगढ़ में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। बरेली में दो, शाहजहांपुर में तीन, पीलीभीत में दो और बदायूं में एक और उन्नाव, महोबा, बांदा में दो-दो और कनौज में एक व्यक्ति ने सर्दी की वजह से दम तोड़ दिया है।

वहीं दूसरी ओर सूबे में कानपुर देहात सबसे अधिक सर्द स्थान रहा। यहां का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से भी कम दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जे पी गुप्ता के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ी इलाकों के साथ ही उत्तरी भारत के मौसम में मामूली उठापटक होने की संभावना है। हालांकि इस दौरान पारा कम होने से ठंड एवं गलन भी जारी रहेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lucknow, uttar pradesh, cold wave, death, fog, weather, cold



पिछली खबर
2012: खोया पहला सुपरस्टार, चोपड़ा, हंगल भी नहीं रहे
अगली खबर
शाहरुख हमेशा खास एहसास कराते हैं: दीपिका

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013
Photogallery
कश्मीर की कली आलिया
15:58 PM, May 20, 2013
Photogallery
कांस में ऐश की एंट्री
13:15 PM, May 20, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7