IBN7 IBN7

मार्च रोकने को इंडिया गेट पर 144 लागू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Posted on Dec 27, 2012 at 12:07pm IST

नई दिल्ली।गैंगरेप पीड़ित लड़की को डॉक्टरों ने इलाज के लिए सिंगापुर रवाना कर दिया है। वहीं दिल्ली में गैंगरेप के खिलाफ आंदोलन को मजबूत करने के लिए कई सामाजिक संगठनों ने आज मार्च निकालने की घोषणा की है। ये मार्च निजामुद्दीन बुर्ज से इंडिया गेट तक निकाला जाएगा।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि राजपथ और इंडिया गेट पर धारा 144 लागू है। पुलिस ने अपील की है कि विरोध प्रदर्शन करना है तो प्रदर्शनकारी रामलीला मैदान जा सकते हैं। इंडिया गेट पर जबरदस्त सुरक्षा का इंतजाम हैं।

दिल्ली पुलिस और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की भारी तैनाती की गई है। कई प्वॉइंट्स पर बैरिकेडिंग की गई है। इंडिया गेट और विजय चौक के अंदर की तरफ जाने वाले सारे रास्ते बंद है। सुरक्षा के लिहाज से आरएएफ को भी लगाया गया है। सी हैक्सागन से रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है।

मार्च रोकने को इंडिया गेट पर 144 लागू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों की मांग है कि दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हटाया जाए और सभी रेप के मामलों को तुरंत दर्ज कर जांच शुरू की जाए। प्रदर्शन के पिछले तजुर्बे को देखते हुए इस बार दिल्ली पुलिस कोई कसर नहीं उठाए रखना चाहती। इस वजह से इस प्रदर्शन को लेकर पुलिस काफी सतर्क है और पूरे सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

दूसरी तरफ पीड़ित लड़की की हालत बेहद गंभीर है। छात्रा की जान बचाने के लिए उसे सिंगापुर भेज दिया गया है। सिंगापुर में लड़की को आईसीयू में रखा गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत बेहद ही नाजुक है।

वहीं ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय लोग भी आज शाम 6.30 बजे भारतीय दूतावास के सामने दिल्ली गैंगरेप के खिलाफ और लड़की के जल्द ठीक होने को लेकर एक शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gang rape, demonstration, march, nizamuddin burg, india gate, police, security



पिछली खबर
बोलने से रोका तो तमतमाईं अम्मा,छोड़ दी PM की बैठक
अगली खबर
राष्ट्रपति प्रणब के पुत्र ने उड़ाया प्रदर्शनकारी छात्राओं का मजाक!

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013

उत्तर प्रदेश में नहीं चल सकता मोदी फैक्टर: मुलायम

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी फैक्टर का प्रभाव पड़ने से इनकार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश ने राज्य के बाहर के राजनीतिकों को कभी स्वीकार नहीं किया। 17:58 PM, May 15, 2013

यूपीः बीजेपी में शामिल किया गया फिर एक हिस्ट्रीशीटर!

बाबूसिंह कुशवाहा को शामिल कराकर अपनी किरकिरी करवा चुकी बीजेपी ने बुधवार को एक हिस्ट्रीशीटर चन्द्रभद्र उर्फ सोनू सिंह को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर आलोचना का एक और मौका दे दिया। 15:58 PM, May 15, 2013

सुल्तानपुर:स्वाभिमान रैली में वरुण के साथ होंगे गडकरी

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव वरुण गांधी के उत्तर प्रदश में सुल्तानपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी गुरुवार को यहां स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे। 11:49 AM, May 15, 2013

कांग्रेस बोली-मोदी की ‘नॉलेज’ कम, ‘समझ’ में भी नहीं दम!

गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका और कनाडा में बसे भारतीयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर आलोचना की। 14:52 PM, May 13, 2013

सीएम बने सिद्धारमैया, देंगे एक रुपये में 30 किलो चावल

शपथ ग्रहण समारोह के पूरा होते ही सिद्धारमैया ने जहां गरीबों को हर महीने एक रुपये में तीस किलो चावल देने का ऐलान किया तो घर बनाने के लिए दी जाने वाली रकम भी तकरीबन 50 हजार रुपये बढ़ा दी। 14:26 PM, May 13, 2013

'राष्ट्र का अपमान करने वाले MP पर कार्रवाई करे BSP'

भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग से राष्ट्रगीत बजने के समय संसद से बाहर जाने वाले बहुजन समाज पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के चुनाव लड़ने पर रोक लगाने की मांग की। 13:12 PM, May 13, 2013

अश्विनी कुमार के खिलाफ दर्ज हो आपराधिक मुकदमाः बीजेपी

बीजेपी उपाध्यक्ष के मुताबिक साफ है कि अश्विनी कुमार ने राष्ट्रीय अपराध किया है और इसके लिए उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई होनी चाहिए। 12:05 PM, May 13, 2013
IBN7