IBN7 IBN7

बाजार ने गंवाई मजबूती, 5900 पर पहुंचा निफ्टी

Posted on Dec 27, 2012 at 12:42pm IST | Updated Dec 27, 2012 at 12:45pm IST

नई दिल्ली। अच्छी बढ़त पर खुलने के बाद बाजार ने मजबूती गंवा दी है। सुबह 10:40 बजे, सेंसेक्स 13 अंक चढ़कर 19431 और निफ्टी 2 अंक चढ़कर 5907 के स्तर पर हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी सुस्ती नजर आ रही है। ऑटो, हेल्थकेयर, मेटल, रियल्टी और पावर शेयर 0.75-0.25 फीसदी चढ़े हैं। बैंक, पीएसयू, तकनीकी, एफएमसीजी शेयरों में हल्की तेजी है। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस शेयरों पर दबाव है।

निफ्टी शेयरों में टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, लुपिन, टाटा स्टील, मारुति सुजुकी, हिंडाल्को, जेपी एसोसिएट्स, पीएनबी, भारती एयरटेल, सिप्ला, डॉ रेड्डीज, एसबीआई, हीरो मोटोकॉर्प, सीमंस, अंबुजा सीमेंट 1.5-0.5 फीसदी मजबूत हैं। दिग्गजों में कोल इंडिया, केर्न इंडिया, डीएलएफ, अल्ट्राटेक सीमेंट, बीएचईएल, एसीसी, ग्रासिम, एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, इंफोसिस, एचयूएल, एमएंडएम, एचडीएफसी बैंक 1-0.25 फीसदी गिरे हैं।

बाजार ने गंवाई मजबूती, 5900 पर पहुंचा निफ्टी

रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने 4जी कारोबार के कार्यालय के लिए होटल लीला के बिजनेस पार्क को 172 करोड़ रुपये में खरीदने वाला है। होटल लीला के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा चढ़े हैं। पूंजी जुटाने पर बोर्ड बैठक के पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में 3.35 फीसदी की तेजी आई है। क्रॉस सब्सिडी सरचार्ज के तौर पर रिलायंस इंफ्रा को टाटा पावर से 100 करोड़ रुपये की रकम मिलेगी। रिलायंस इंफ्रा और टाटा पावर के शेयर 0.25 फीसदी मजबूत हैं।

इटली की पेट्रोलियम एक्सप्लोरेशन और प्रोडक्शन कंपनी एचओईसी में अपना पूरा हिस्सा बेचने के लिए अमेरिकी कंपनी अंडारको से बातचीत कर रही है। एचओईसी के शेयर 4.75 फीसदी चढ़े हैं। स्पाइसजेट के प्रोमोटर कलानिधि परिवार की तरफ से 145 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को शेयरधारकों ने मंजूरी दे दी है। स्पाइसजेट 1.25 फीसदी मजबूत है।

पिरामल एंटरप्राइसेज और एम्फैसिस 28 दिसंबर 2013 से एफएंडओ सेगमेंट से बाहर होने वाले हैं। पिरामल एंटरप्राइसेज 0.75 फीसदी और एम्फैसिस 0.1 फीसदी तेज हैं। नाल्को अगले 15 दिन में एल्यूमिनियम बनाने की क्षमता 3-4 फीसदी घटाएगी। नाल्को के शेयर 1.5 फीसदी गिरे हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, share market, sensex, bse, nse, nifty



पिछली खबर
दिल्ली: गैंगरेप कर महिला को कालकाजी में फेंका
अगली खबर
सिंगापुर में पीड़िता की हालत स्थिर: गुलाम नबी आजाद

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7