IBN7 IBN7

धोनी के लिए अग्निपरीक्षा से कम नहीं दूसरा टी-20

Posted on Dec 27, 2012 at 12:55pm IST | Updated Dec 27, 2012 at 01:00pm IST

अहमदाबाद। बैंगलोर में पाकिस्तान से पहला ट्वेंटी-20 हारने के बाद धोनी एंड कंपनी के लिए शुक्रवार को अहमदाबाद में दूसरा और अंतिम मुकाबला जीतकर दो मैचों की सीरीज को ड्रा कराना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा।

भारत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ खेली जा रही द्विपक्षीय सीरीज का पहला मैच पांच विकेट से गंवा चुका है। ऐसे में दो ट्वेंटी 20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान 1-0 की बढ़त हासिल कर चुका है और उसके हौंसले जीत के साथ आगाज करके बुलंद हैं।

भारत यदि शुक्रवार को अहमदाबाद में दूसरा ट्वेंटी-20 हार जाता है तो वह न सिर्फ यह सीरीज हार जाएगा बल्कि इससे उसकी हार की हैट्रिक भी हो जाएगी। दरअसल इससे पहले भारत इंग्लैंड से दो ट्वेंटी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मैच हार गया था। इसके बाद उसने पाकिस्तान से भी पहला ट्वेंटी-20 गंवा दिया और यदि वह अहमदाबाद में भी शिकस्त झेलता है तो यह लगातार उसकी तीसरी हार होगी।

बैंगलोर में पाकिस्तान ने जिस तरह से भारत को शिकस्त दी थी उससे साफ है कि विपक्षी टीम जहां पूरी तैयारी के साथ आई है तो वहीं टीम इंडिया की तैयारी काफी कमजोर है। पिछले मुकाबले में भारतीय टीम पाकिस्तानी टीम के सामने लगभग हर विभाग में संघर्ष करती हुई दिखाई दी।

भारतीय टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने पूरी तरह धाराशाही हो गई। ऐसे में जरूरी है कि अहमदाबाद में इस तरह की कमजोरी सामने न आए। फटाफट क्रिकेट के इस प्रारूप में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए विपक्षी टीम के सामने बड़ा स्कोर बनाने की जरूरत है। खुद कप्तान धोनी ने भी बैंगलोर मैच के बाद कहा था कि यदि उनकी टीम ने 10 से 15 रन और जोड़े होते तो शायद स्थिति कुछ और होती।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: india, pakistan, twenty 20, cricket,



पिछली खबर
मार्च रोकने को इंडिया गेट पर 144 लागू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
अगली खबर
यौन उत्पीड़न के गंभीर मामलों में कानून की समीक्षा: पीएम

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

विद्या चरण शुक्ल की हालत नाजुक, ICU में भर्ती

नक्सली हमले में घायल 84 साल के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विद्या चरण शुक्ल की हालत नाजुक बनी हुई है, उनके कई अंग ठीक से काम नहीं रहे हैं। फिलहाल उनका गुड़ंगाव के मेंदाता अस्पताल में इलाज चल रहा है। 12:24 PM, May 26, 2013

हमले से कांग्रेस का गुस्सा फूटा, राष्ट्रपति शासन की मांग

छत्तीसगढ़ के सुकमा में कांग्रेस नेताओं पर हुए नक्सली हमले से वहां की सरकार पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल इसलिए क्योंकि पिछले 10 सालों में नक्सलियों की ताकत दस गुना बढ़ गई है। 08:10 AM, May 26, 2013

अगवा नंद कुमार पटेल और उनके बेटे दिनेश की हत्या

नक्सली हमले के दौरान अगवा नंद कुमार पटेल की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी है। पटेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष थे, मौका ए वारदात के आसपास के गांववालों ने दावा किया है कि पटेल की उन्होंने लाश देखी है। 08:07 AM, May 26, 2013

तस्वीरों में देखें: सुकमा में नक्सलियों का कहर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी गई है। 22:35 PM, May 25, 2013
Photogallery
नक्सलियों का हमला
22:30 PM, May 25, 2013

नक्सली हमले में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 12 की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। 20:59 PM, May 25, 2013

सट्टेबाज याहिया का देशी-विदेशी खिलाड़ियों से था संपर्क

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी मोहम्मद याहिया कुछ और विदेशी क्रिकेटर के संपर्क में था। 20:07 PM, May 25, 2013

इस्तीफे के लिए श्रीनिवासन को समझाएंगे जगमोहन डालमिया

कोलकाता में ताज बंगाल होटल में आयोजित डिनर पार्टी में पूर्व बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन को साफ शब्दों मे बताएंगे कि बोर्ड की इज्जत बनाए रखने के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 19:08 PM, May 25, 2013
IBN7