मुंबई। आज सुपरस्टार सलमान खान का जन्मदिन है और वो 47 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनके फैन्स ने सलमान के लिए दुआएं मांगी और कई जगह केक भी काटे। प्रशंसक सलमान की एक झलक पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार नजर आए। इस जन्मदिन पर मुंबई में उनके घर के बाहर कुछ ऐसा ही आलम दिखा।
मुंबई में सलमान खान के जन्मदिन पर उनके घर के सामने उनके फैन्स की भारी भीड़ देर रात तक जमा रही। फैन्स सलमान खान की एक झलक के लिए घंटों इंतजार करते दिखाई दिए। घंटों के इंतजार के बाद दबंग खान आखिरकार अपने घर से बाहर निकले और उन्होंने हाथ हिलाकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया। सलमान ने अपने जन्मदिन के मौके पर घर में ही एक पार्टी भी रखी थी जिसमें कई फ़िल्मी सितारे शामिल हुए। पार्टी में बिपाशा बासु, डेविड धवन और बोनी कपूर जैसे फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने शिरकत की। सलमान के फैन्स ने अपनी दीवानगी पर क्या-क्या कहा पढ़िए-

एक और प्रशंसक उमेश ने कहा कि मैं कल रात 11.30 बजे से यहां पर हूं। मैं उन्हें देखे बगैर यहां से नहीं जाऊंगा। मैं दुआ करूंगा कि उनकी हर फिल्म हिट हो। मैंने उनके बॉडीगार्ड से पूछा है कि वो कब आएंगे। सलमान की फैन लक्ष्मी ने कहा कि मैं यहां रात 12 बजे से हूं उन्हें देखे बगैर मैं नहीं जाऊंगी। उनकी सबसे अच्छी बात ये है कि वो दिल के बहुत अच्छे हैं।
संतोष ने कहा कि हम सलमान खान के दोस्त की तरह हैं। हम उन्हें जन्मदिन की शुभकामना देते हैं। विजय कुमार ने कहा कि मैं व्रत रख रहा हूं क्योंकि मैं सलमान से मिलना चाहता हूं। मैं उनके साथ फिल्म में आना चाहता हूं। मैं दुआ करता हूं कि वो हजारों साल जिएं।
मौजूदा समय में सलमान की लोकप्रियता चरम पर है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पिछले दो साल से उनकी हर फिल्म 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर रही है। उनकी लोकप्रियता का पैमाना साल दर साल बढ़ता ही जा रहा है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: salman khan, birthday, fans, bandra, mumbai, party, cake








कमेंट्स
1