IBN7 IBN7

जयललिता गैर मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं: शुक्ला

Posted on Dec 27, 2012 at 02:46pm IST | Updated Dec 27, 2012 at 02:51pm IST

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने कहा कि तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता गैर मुद्दे पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही थीं। जयललिता केंद्र सरकार पर उनका अपमान करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को राष्ट्रीय विकास परिषद (एनडीसी) की बैठक से बाहर चली आई थीं। शुक्ला ने पत्रकारों से कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों को बराबर-बराबर का समय दिया गया। वास्तव में प्रधानमंत्री ने उन्हें (जयललिता) उनके समय से पहले बोलने के लिए आमंत्रित किया। वह गैर मुद्दे का राजनीतिकरण करने का प्रयास कर रही थीं।

जयललिता भाषण पूरा न होने देने से नाराज होकर बैठक से बाहर चली आईं और सरकार पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। एनडीसी की बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को 10-10 मिनट का समय भाषण पूरा करने के लिए दिया गया था। जयललिता ने कहा कि मैंने भाषण शुरू किया और जैसे ही 10 मिनट पूरा हुआ उन्होंने घंटी बजा दी। यह बड़ा अपमान है। शुक्ला ने कहा कि हमें निश्चित समय में काम करना है। बजर कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के समय पर भी बजा था। 35 मुख्यमंत्रियों को बोलना था।

जयललिता गैर मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही हैं: शुक्ला


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: new delhi, rajiv shukla, jayalalithaa, national development council meet, ndc meet, tamil nadu, manmohan singh



पिछली खबर
सिंगापुर में पीड़िता की हालत स्थिर: गुलाम नबी आजाद
अगली खबर
पहले भी विवादों में रह चुका है तीसरा ‘गवाह’ सलीम अल्वी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

डॉक्टर की करतूत, पथरी के बदले महिला की किडनी निकाली

दिल्ली से सटे पलवल के हसनपुर इलाके में एक डॉक्टर को पुलिस ने किडनी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर ने पथरी के ऑपरेशन के बहाने एक महिला की किडनी निकाल ली थी। 10:25 AM, Jun 14, 2013

आगरा-कानपुर रोडवेज की बस में लूटपाट, कंडक्टर घायल

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र में बदमाशों ने मंगलवार तड़के राज्य परिवहन निगम की एक बस में यात्रियों से लूटपाट की और विरोध करने पर परिचालक को घायल कर दिया। 11:23 AM, Jun 11, 2013

पत्रकार होते हैं सबसे बदकिस्मत पेशेवर: डॉ. लिंग्दोह

मेघालय की श्रम मंत्री एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। 14:26 PM, Jun 10, 2013
Photogallery
मुंबई पर फिर आफत
11:10 AM, Jun 10, 2013

रेप की झूठी शिकायत दर्ज कराई थी, 10 साल के लिए अंदर

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की एक अदालत ने थाने में सामूहिक बलात्कार की झूठी शिकायत करने के आरोप में दोषी पाए जाने पर आरोपी महिला को दस साल की सजा सुनाई है। 14:28 PM, May 29, 2013

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013
IBN7