IBN7 IBN7

[+] 246 और खबरें

दीप्ति ने दिया बयान, हमलावर कोई अजनबी था

Posted on Feb 09, 2009 at 08:55am IST | Updated Feb 09, 2009 at 11:03am IST

गाजियाबाद। गाजियाबाद के सार्थक मर्डर केस का रहस्य और गहरा गया है। हमले की शिकार डॉक्टर दीप्ति को होश आ गया है। दीप्ति ने पुलिस को बयान में कहा है कि किसी शख्स को उन्होंने पीछे से हमला करते हुए देखा। हालांकि बेहोशी की वजह से वो कातिल को साफ-साफ नहीं देख सकी लेकिन हमलावर कोई अजनबी था। कातिल ने पहले सार्थक को निशाना बनाया और फिर दीप्ति पर हमला किया।

सार्थक हत्याकांड में उम्मीद थी कि उसकी मां के होश में आते ही कत्ल का राजफाश हो जाएगा। लेकिन पुलिस की उम्मीद धूल में मिल गईं। डॉक्टर दीप्ति को होश तो आया मगर उसे कातिल का चेहरा याद नहीं। दीप्ति के बयान के मुताबिक इससे पहले कि वो कातिल को देख पाती उसने उन पर वार कर दिया और वो बेहोश हो गईं। पुलिस इस मामले में कातिल की मानसिक हालत पर भी गौर कर रही है।

डॉक्टर दीप्ति के बयान से इतना साफ हो गया है कि कातिल का मकसद सिर्फ और सिर्फ कत्ल करना था। उधर पुलिस ने बारी-बारी से डॉक्टर दीप्ति, उनके पति, नौकरानी और गार्ड के बयान अलग-अलग दर्ज किए।

सबसे पहले पुलिस ने डॉक्टर दीप्ति का बयान दर्ज किया। उसके बाद डॉ. राजेश चावला और दीप्ति दोनों को आमने-सामने बिठाकर बयान लिए। फिर बाद में डॉक्टर राजेश चावला का बयान अलग ले जाकर लिया। उसके बाद घर की नौकरानी और गार्ड से भी बयान लिए। यानि शक के दायरे में वो सारे लोग हैं जिनका सार्थक से कोई ताल्लुक था।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: Ghaziabad, Murder, Mystery



पिछली खबर
दिल्ली: बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लैला गिरफ्तार
अगली खबर
विमान के सामने हेलीकॉप्टर, हेलीकॉप्टर काफिले में राष्ट्रपति

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

Photogallery
रेसकोर्स टॉवर में आग
16:21 PM, May 22, 2012

दो बेटियों की गोली मारकर हत्या, सौतेली मां फरार

बिहार की राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने बुधवार देर रात घर में घुसकर तीन सगी बहनों को गोली मार दी। 15:48 PM, May 17, 2012

विषाक्त सत्तू ने ली 10 मजदूरों की जान, मुआवजे की घोषणा

बिहार के जहानाबाद के राजा बाजार स्थित एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे 10 मजदूरों की सोमवार देर रात विषाक्त सत्तू खाने से मौत हो गई। सरकार ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। 10:58 AM, May 15, 2012
Photogallery
सुसाइड ड्रामा!
17:28 PM, May 14, 2012

बांदा के गांव में पुलिस की 'शैतान चौकी'!

उत्तर प्रदेश की सरकार बदली तो बहुत कुछ बदल गया है। बांदा जनपद के एक गांव में 'शैतान चौकी' तक संचालित हो गई है। 10:48 AM, May 12, 2012

सिलेंडर बांटने में धांधली पर पीटा नायब तहसीलदार

उत्तर प्रदेश में देवरिया के रूद्रपुर के नायब तहसीलदार को शुक्रवार को लोगों ने रसोई गैस के सिलेंडर के वितरण में धांधली करने के आरोप में पीट दिया। 14:30 PM, May 11, 2012
Photogallery
कैमरे पर गैंगवार
15:00 PM, May 08, 2012

बालाघाट में सैक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के बालाघाट में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में सोमवार को एक पुलिसकर्मी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 11:40 AM, May 08, 2012

बैठक में बजी मोबाइल की घंटी, एक हजार का जुर्माना लगा

मध्यप्रदेश के उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा जिला प्रशासन की बैठकों में मोबाइल न बजने के निर्देश के बावजूद सोमवार को समीक्षा बैठक मे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) के मोबाइल की घंटी बजने पर उन्हें एक हजार रुपये का जुर्माना जमा कराना पड़ा। 11:16 AM, May 08, 2012

दिल्ली: बटला हाउस इलाके में फायरिंग, दो जख्मी

देश की राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। सोमवार को दिल्ली के बटला हाउस इलाके में पांच लोगों ने दिलशाद और शाबेज नाम के दो युवकों पर फायरिंग की जिसमें दोनों युवक जख्मी हो गए। 09:27 AM, May 08, 2012
IBN7