नई दिल्ली। इनोवेशन और टेक्नोलॉजी में दुनिया के विकसित देशों को कड़ी टक्कर दे रहे चीन ने एक और इतिहास रच दिया है। चीन में दुनिया के सबसे लम्बे हाई-स्पीड रेल मार्ग पर दौड़ेगी सबसे तेज गति से दौड़ने वाली चीन की हाई-स्पीड ट्रेन।
ये ट्रेन बीजिंग से गुआंगझान तक का सफर तय करेगी। 2,298 किलोमीटर लम्बे इस नए रेल मार्ग पर हाई-स्पीड ट्रेन 300 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती हैं। दुनिया की सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली हाई स्पीड ट्रेन 1 घंटे में 300 किलोमीटर की रफ्तार से महज 8 घंटे में 2298 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। इसमें सफर करने के लिए आपको 24 हजार रु खर्च करने होंगे।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: china, bullet train, china train, high speed train








कमेंट्स
0