मेष: मित्रों के संग बेहतर समय बिताना जारी रह सकता है। शिक्षा, प्रेम और आर्थिक मामले सक्रीय रहेंगे। भाग्य की प्रबलता बनी रहेगी। दिन व्यक्तिगत प्रयासों के लिए विशेष शुभ।
वृष: अच्छे होस्ट बने रहेंगे। करीबियों के सानिध्य से खुशियां बढ़ी हुई रहेंगी। अधिकारीगण आपकी सराहना करेंगे। अत्यधिक यात्रा से बचें। दिन सामान्य से शुभ।
मिथुन: सबको साथ लेकर चलने की नीति के कारण कारोबार में लाभ में रहेंगे। सूचना तंत्र का बेहतर इस्तेमाल कर पाने में सफल होंगे। दाम्पत्य में शुभता बढ़ेगी।
कर्क: धनधान्य की प्रचुरता बनी रहेगी। रहन सहन स्तरीय रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कुटुम्बियों का सहयोग मिलेगा। कारोबार में स्थिरता बढ़ेगी। दिन लाभकारी।
सिंह: ख्याति का विस्तार बना रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्णता के लिए यात्रा कर सकते हैं। बड़े कारोबारी सौदे मूर्तरूप ले सकते हैं। चापलूसों से सतर्क रहें। दिन हितकर।
कन्या: संपर्क बढ़ाने की कोशिश में रहेंगे। खर्च की अधिकता बनी रहेगी। सुख सुविधाओं में इजाफा होगा। महंगी वस्तु खरीदने की योजना बना सकते हैं। दिन मिलजुला।
तुला: कारोबार के नए रास्ते नजर आयेंगे। आर्थिक गतिविधियां बेहतर बनी रहेंगी। सूचना तंत्र बेहतर रहेगा। बंधू बांधव अच्छा करेंगे। दिन लाभकारक।
वृश्चिक: अधिकारी वर्ग मददगार बना रहेगा। आर्थिक मामले सहज रहेंगे। जीवन साथी की ओर से शुभ सूचना मिलेगी। लाभ का प्रतिशत सहज रहेगा। दिन कामकाज के लिए बेहतर।
धनु: आसपास का वातावरण खुशियों भरा बना रहेगा। भाग्य की मदद से आर्थिक मामले गतिमान होंगे। खान-पान बेहतर रहेगा। पूछपरख बढ़ी हुई रहेगी। दिन हितकारी।
मकर: जरुरी कार्यों को पूरा करने पर जोर दें। कार्य ऊर्जा को व्यर्थ जाया होने से बचाएं। अनुशासन और नियमन को अमल में लायें। अप्रत्याशित घटनाओं का योग है।
कुम्भ: करीबियों के साथ हंसते-खेलते समय बिताएंगे। दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन साथी की मदद से उल्लेखनीय कार्य कर पाने में सफल हो सकते हैं। दिन मंगलमय।
मीन: अनुशासित होकर कार्य करें। हल्की चूक भी विरोधियों को बढ़ा मौका दे सकती है। गुस्से की अधिकता बनी रह सकती है। अधिकारी वर्ग सहयोगी रहेगा। पैत्रक मामले सुलझेंगे।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: astro, bhavishyafal, daily prediction, 2 january 2013, new year








कमेंट्स
0