लंदन। ब्रिटेन में पिछले पांच सालों में जन्मे 5,500 बच्चे (रोजाना तीन बच्चे) मां के गर्भ से ही हेरोईन, क्रैक कोकीन और अन्य नशीले पदार्थो की लत के साथ पैदा हुए हैं। समाचार पत्र द सन के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कहा गया कि सभी नवजातों में जन्म के बाद के कुछ घंटों में 'नीयो-नैटल विथड्रावल सिम्प्टम' पाए गए।
विथड्रावल सिम्प्टम से मतलब उन भावनात्मक या शारीरिक लक्षणों से है, जो नशे की लत छोड़ने के बाद देखे जाते हैं। अखबार के मुताबिक ये लक्षण उन लोगों में देखे जाते हैं जो नशे की लत में बुरी तरह फंसने के बाद इससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे होते हैं।
ऐसे लक्षणों वाले बच्चों को उल्टी, दौरा, बुखार और सांस लेने में कठिनाई का खतरा रहता है, इसलिए उनका ध्यान रखने की जरूरत होती है। बच्चों को नशे की लत इसलिए पड़ी होती है क्योंकि गर्भकाल के दौरान उनकी मां ने नशे का सेवन नहीं छोड़ा होता है।
आंकड़े को टोरी सांसद निक डे बोइस ने संसद में सवाल उठाकर सामने लाया। उन्होंने कहा कि ये आंकड़े चकित करने वाले हैं। यह समझना कठिन है कि ब्रिटेन में हर साल 1,000 बच्चे नशे की लत के साथ पैदा होते हैं।
इंग्लैंड और वेल्स में 2011 में कुल 596 लोगों की मौत हेरोईन की लत के कारण हुई।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: london, britain, mother, child born with Heroin, crack cocaine, other drug








कमेंट्स
0