IBN7 IBN7

मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा,18वें सबसे धनी शख्स

  • ibnlive.com
Posted on Jan 03, 2013 at 12:13pm IST | Updated Jan 03, 2013 at 12:17pm IST

ह्यूस्टन। भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 18वें सबसे धनी व्यक्ति हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर इंडेक्स की ओर से जारी दुनिया के सबसे धनी 100 लोगों में मुकेश अंबानी को 18वां स्थान मिला है। मुकेश की संपत्ति 24.7 बिलियन डॉलर आंकी गई है। मैक्सिको के टेलीकम्युनिकेशन व्यवसायी कार्लोस स्लिम दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बने हुए हैं जिनकी संपत्ति 70 बिलियन डॉलर है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एमडी 55 साल के मुकेश अंबानी ने लगातार छठी बार इस लिस्ट में अपना स्थान बरकरार रखा है। इस बार उन्होंने 19वें रैंक से आगे बढ़ते हुए 18वां स्थान हासिल किया है। उनकी व्यक्तिगत आय भी 21 बिलियन डॉलर से बढ़कर 24.7 बिलियन डॉलर हो गई है।

मुकेश अंबानी की दौलत में इजाफा,18वें सबसे धनी शख्स

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और फैशन रिटेलर जारा के संस्थापक एमांसियो ऑर्टेगा ने टॉप थ्री में जगह बनाई है। दोनों की संपत्ति 60 बिलियन डॉलर से ज्यादा है। मशहूर निवेशक वॉरेन बफेट चौथे स्थान पर फिसल गए हैं, लेकिन उन्होंने 2012 में 5 बिलियन डॉलर की संपत्ति भी जोड़ी है। आइकिया संस्थापक इंगवार कम्प्राड 40 बिलियन डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर रहे।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mukesh ambani, billionare, 18th, bloomberg index, bill gates, warren buffet, carlos, mexico



पिछली खबर
45,000 करोड़ रु का निवेश करेगा टाटा ग्रुप: सायरस
अगली खबर
रिजर्व बैंक और सरकार के बीच तनातनी जारी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

कारोबार में ये भी

सीट के हिसाब से पैसा वसूलने पर एयरलाइंस को फटकार

हर सीट पर प्रीमियम वसूलने की एयरलाइंस की हरकतों से विमानन मंत्रालय नाराज है। अब विमानन मंत्रालय ने एयरलाइंस को चेतावनी दी है कि वो किराए में कमी करने और खास सीटों के पूरे डिटेल बताएं। 15:37 PM, May 18, 2013

बिल गेट्स एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बिल गेट्स के पास 72 अरब डॉलर की संपत्ति है। 12:46 PM, May 18, 2013

कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स 39 अंक ऊपर

देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को मामूली तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 38.79 अंकों की तेजी के साथ 20,286.12 पर बंद हुआ। 18:20 PM, May 17, 2013

शेयर बाजार में मामूली तेजी, सेंसेक्स 10 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.89 अंकों की तेजी के साथ 20,258.22 पर खुला। 09:42 AM, May 17, 2013

शेयर बाजारों में मामूली तेजी, सेंसेक्स 34 अंक चढ़कर बंद

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को तेजी का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 34.37 अंकों की तेजी के साथ 20,247.33 पर बंद हुआ। 17:05 PM, May 16, 2013

एस्सर जुलाई से बाजार में उतारेगा अपना नया टैबलेट

कंप्यूटर के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी एस्सर इंडिया आगामी एक जुलाई से अपना नया टैबलेट बाजार में उतारेगा। 14:29 PM, May 16, 2013

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 72 अंक बढ़कर खुला

देश के शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 72.68 अंकों की तेजी के साथ 20,285.64 पर खुला। 10:12 AM, May 16, 2013

सेंसेक्स तकरीबन 500 अंक चढ़ा, पहुंचा 20 हजार के पार

बाजार में जोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है और बाजार 2.5 फीसदी उछले हैं। दोपहर 2:30 बजे सेंसेक्स 477 अंक चढ़कर 20199 और निफ्टी 146 अंक चढ़कर 6142 के स्तर पर हैं। 15:17 PM, May 15, 2013

अप्रैल में नए GSM मोबाइल ग्राहकों की संख्या घटी

इस साल अप्रैल महीने के दौरान भारत में नए जीएसएम मोबाइल ग्राहकों की संख्या में गिरावट देखने को मिली है। 13:05 PM, May 15, 2013

किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज

देश के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर एएआई ने किंगफिशर एयरलाइन्स के खिलाफ मुंबई हाईकोर्ट में क्रिमिनल केस दर्ज कराया है। एएआई के मुताबिक किंगफिशर एयरलाइन्स पर उसका 300 करोड़ रुपये बकाया है। 10:20 AM, May 15, 2013
IBN7