लास एंजेलिस। 'प्लेबॉय' पत्रिका के मालिक ह्यूग हेफनर और उनकी नवविवाहित पत्नी क्रिस्टल हैरिस माता-पिता बनना चाहते हैं। 86 साल के हेफनर ने 31 दिसंबर को 26 साल की हैरिस से विवाह रचाया और अब ये दोनों अपने परिवार बढ़ाना चाहते हैं।
वेबसाइट 'डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक एक सूत्र ने कहा कि क्रिस्टल ह्यूग के बच्चे की मां बनने को लेकर उत्सुक हैं। उनके मुताबिक ये हेफनर को यह दिखाने का बेहतरीन तरीका होगा कि वह उन्हें कितना प्यार करती हैं। हेफनर ने भी ऐसी इच्छा जताते हुए इसके बारे में अपने परिवार और दोस्तों को अवगत कराया है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: playboy, huge hefner, marriage, child, 88 years








कमेंट्स
0