नई दिल्ला। कांग्रेस नीत यूपीए सरकार में विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कुख्यात अंडरवर्ल्ड डाउन दाऊद इब्राहिम के समधी जावेद मियांदाद को भारतीय वीजा दिये जाने का बचाव किया है। जबकि कांग्रेस पार्टी के भीतर इसका विरोध शुरू हो गया है। दूसरी तरफ शिवसेना ने कहा है कि जावेद मियांदाद को वीजा देना यानी दाऊद इब्राहिम को वीजा दिया जाना है, इसका विरोध पूरे देश को करना चाहिए। जबकि बीजेपी ने जावेद को वीजा दिये जाने पर सुरक्षा एजेंसियों को कठघरे में खड़ा कर दिया है।
विदेश मंत्री खुर्शीद ने मियांदाद को वीजा देने के फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि ये फैसला गृह मंत्रालय का है। सुरक्षा एजेंसियों से राय-मश्विरा के बाद ही वीजा देने का फैसला लिया गया। जबकि कांग्रेस के भीतर ही इस मसले पर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। जावेद मियांदाद को भारत-पाकिस्तान वनडे मैच देखने के लिए वीजा दिए जाने पर कांग्रेस नेता जगदंबिका पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। जगदंबिका पाल के मुताबिक जावेद मियांदाद मोस्ट वांटेड आतंकी दाऊद इब्राहिम के समधी हैं और दाऊद के समधी जावेद मियांदाद को भारत का वीजा देना उचित नहीं है।
पहले से ही पाकिस्तानी टीम के दौरे का विरोध कर रही शिवसेना ने कहा है कि मियांदाद को वीजा देना दाऊद को वीजा देना जैसा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा है कि इस मुद्दे पर देश के सभी लोगों को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। उन्होंने जावेद मियांदाद को वीजा देने का कड़ा विरोध किया है। उनके मुताबिक मियांदाद को वीजा देना दाऊद को वीजा देने जैसा है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: javed miandad, daud ibrahim, india-pakistan one day series, veeza, bjp, congress, shivsena, sanjay raut








कमेंट्स
1