IBN7 IBN7

दिल्ली गैंगरेप: 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Posted on Jan 03, 2013 at 05:15pm IST | Updated Jan 03, 2013 at 09:31pm IST

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने चलती बस में गैंगरेप केस में आज पांच आरोपियों के गुनाहों की फेहरिस्त यानि चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी। छठा आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है इसलिए पुलिस उसकी उम्र का पता लगाने वाली रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि, पुलिस का मानना है कि ये कथित नाबालिग ही पूरे हमले का सूत्रधार था।

राजधानी की सड़कों पर चलती बस में 6 लोगों ने एक मेडिकल छात्रा के साथ बड़ी बेरहमी और हैवानियत के साथ गैंगरेप किया, दुनियाभर की दवा और दुआ भी उसे नहीं बचा पाई। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार शाम करीब 5 बजे लंबे इंतजार के बाद इस केस की चार्जशीट कोर्ट में दायर कर दी। ये चार्जशीट दिल्ली की साकेत कोर्ट में ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के सामने दाखिल की गई।

दिल्ली गैंगरेप: 5 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

पुलिस बेहद नाटकीय ढंग से कोर्ट में पेश हुई और चार्जशीट दाखिल कर दी। अमूमन मजिस्ट्रेट के सामने चार्जशीट फाइल की जाती है लेकिन पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दाखिल कर दी। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने फिलहाल 33 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। हालांकि सबूतों और साइंटिफिक टेस्ट को मिलाकर पुलिस ने करीब 650 पन्नों की चार्जशीट तैयार की है। जिसे 5 जनवरी को इलेक्ट्रॉनिक चार्जशीट के रूप में कोर्ट में जमा कराया जाएगा। अदालत 5 जनवरी को ही चार्जशीट पर संज्ञान लेगी।

साकेत कोर्ट में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश की गई चार्जशीट में दिल्ली पुलिस ने छह में से पांच आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। दरअसल छठा आरोपी खुद को नाबालिग बता रहा है, लिहाजा उसके खिलाफ आरोप पत्र बाल अदालत में ही दाखिल हो सकता है। उसकी उम्र जानने के लिए पुलिस ने साइंटिफिक टेस्ट करवाया है जिसकी रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पांचों आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट में 9 धाराएं लगाई गई हैं। इन धाराओं के मुताबिक ही पुलिस ने केस का मजमून तैयार किया है। इन धाराओं में हत्या, बलात्कार, अपहरण और डकैती के आरोप अहम हैं। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने अपनी चार्जशीट में खुद को नाबालिग बता रहे आरोपी को ही सबसे बड़ा विलेन बताया है। उसे ही पूरी वारदात का सूत्रधार कहा है। चार्जशीट में

पुलिस ने लिखा है कि सबसे दुर्दांत आरोपी वो है जो खुद को नाबालिग बता रहा है। गैंग रेप, हत्या की कोशिश, हत्या और डकैती की इस पूरी वारदात का सूत्रधार यही कथित नाबालिग है।

दिल्ली पुलिस इस कथित नाबालिग की उम्र का पता लगाने के लिए बोन ऑसिफिकेशन टेस्ट का इंतजार कर रही है। दरअसल ये हड्डियों का वो टेस्ट होता है जिससे किसी की उम्र की पहचान होती है। टेस्ट रिपोर्ट में अगर कथित नाबालिग को नाबालिग नहीं पाया जाता है तो उसके खिलाफ भी हत्या, बलात्कार और डकैती समेत तमाम धाराओं में मामला दर्ज होगा। अगर वो नाबालिग साबित होता है तो फिर उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई होगी।

हालांकि सूत्रों के मुताबिक पुलिस टेस्ट रिपोर्ट का इंतजार तो कर रही है, लेकिन वो उसे ज्यादा तरजीह नहीं दे रही। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस इस नाबालिग के किए गए अपराध के बारे में कोर्ट को विस्तार से बताएगी और कोर्ट पर ही ये फैसला छोड़ देगी कि वो इस कथित नाबालिग के अपराध को देखकर उसके लिए क्या सजा मुकर्रर करता है।

आपको बता दें कि इस केस की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी। जहां 5 जनवरी से इस केस पर रोजाना सुनवाई होगी। वहीं इस बीच साकेत कोर्ट में वकीलों ने अभियुक्तों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया है। वकीलों ने अभियुक्तों का केस लड़ने से पहले ही मना कर दिया है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: gang rape, delhi police, chargesheet, saket fast track court, india



पिछली खबर
महिला सुरक्षा पर डीजीपी और मुख्य सचिवों की बैठक कल
अगली खबर
स्पीड न्यूज: देखें- गुरुवार की सभी बड़ी खबरें

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

2

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

जयपुर रेप केस: NGO में 2 नहीं, 10 छात्राओं से रेप का आरोप

जयपुर में एक एनजीओ में नाबालिग मूकबघिर छात्राओं से बलात्कार के दिलदहला देने वाले मामले में नया खुलासा हुआ है। पीड़ित लड़कियों की काउंसलिंग से पता चला है कि यहां दो नहीं 10 छात्राएं यौन शोषण का शिकार हुईं थीं। 23:46 PM, May 20, 2013

आरुषि की हत्या के वक्त मैं तो सो रहा था: तलवार

आरुषि हेमराज हत्याकांड के आरोपी डॉक्टर राजेश तलवार ने कोर्ट में बयान दिया है कि जिस वक्त दोनों की हत्या हुई वो सो रहे थे। 22:15 PM, May 20, 2013

यूपी: ‘एनएचआईएस’ में धांधली, एक फोटो पर बने 8 बीमा कार्ड

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के नाम पर फर्जीवाड़े का खेल चल रहा है। केंद्र सरकार के पैसे पर सूबे में गरीबों को 30 हजार तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। 22:14 PM, May 20, 2013

चीन के प्रधानमंत्री ली ने सोनिया गांधी से की मुलाकात

चीन के प्रधानमंत्री ली कुचियांग ने आज शाम यूपीए की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। ली शाम करीब चार बजे दस जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पर पहुंचे। 20:16 PM, May 20, 2013

फिक्सिंग मामले में जांच के लिए कोई दबाव नहीं: नीरज कुमार

दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग मामले में गिरफ्तार राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों के प्रति नरमी दिखाने को लेकर उनपर किसी तरह का दबाव नहीं है। 18:27 PM, May 20, 2013

पढ़ें: सूरज के कहर से कहां-कहां सुनसान हो गई हैं सड़कें

तपती गर्मी से दिल्ली झुलस रही है, रविवार मौसम का सबसे गरम दिन साबित हुआ। इस हफ्ते के अंत तक गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 17:43 PM, May 20, 2013

इस गर्मी से बचने के लिए बेस्ट फंडा, जरूर पढ़ें

आपको बताते हैं गर्मी में क्या एहतियात बरतें, कैसे करें इस भयंकर गर्मी का मुकाबला ताकि आसमान से बरसती आग आपकी सेहत न बिगाड़ सके। 17:37 PM, May 20, 2013

कास्टिंग डायरेक्टर ने भेजी थीं श्रीशांत को मॉडल्स की फोटो

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में नए-नए खुलासे सामने आते जा रहे हैं। मुंबई पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि एक कास्टिंग डायरेक्टर ने ई-मेल के जरिए श्रीशांत को लड़कियों की तस्वीरें भेजी थी। 16:41 PM, May 20, 2013

टीचर के बजाय मोदी सरकार ने रखे ‘हेल्पर’,सुप्रीम कोर्ट सख्त

गुजरात सरकार की विद्या सहायक स्कीम सुप्रीम कोर्ट के निशाने पर है। कोर्ट ने गुजरात सरकार की इस स्कीम के जरिए प्राइमरी स्कूलों में विद्या सहायकों की नियुक्ति करने की कड़ी आलोचना की है। 14:43 PM, May 20, 2013
IBN7