IBN7 IBN7

ड्रोन हमले में मोस्ट वांटेड तालिबानी आतंकी मुल्ला नजीर ढेर

Posted on Jan 03, 2013 at 06:03pm IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में दक्षिणी और उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली क्षेत्र में गुरुवार तड़के हुए कई ड्रोन हमलों में शीर्ष तालिबान आतंकवादी मुल्ला नजीर सहित 10 की मौत हो गई। समाचार पत्र 'डॉन' ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तालिबान और खुफिया सूत्रों ने दक्षिणी वजीरिस्तान के वाना शहर में अमेरिका विरोधी आतंकवादी मुल्ला नजीर के उसके पांच साथियों के साथ मारे जाने की पुष्टि की है। ये सभी उस वक्त मारे गए जब एक मानवरहित विमान ने इनके ठिकाने पर दो मिसाइलें दागीं।

एक और घटना में उत्तरी वजीरिस्तान के मीर अली उप जिले के मुबारक शाही गांव में हुए ड्रोन हमले में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। रिपोर्ट के अनुसार अमेरिकी ड्रोन ने एक वाहन पर दो मिसाइलें दागी और उसके बाद फिर से उस वक्त दो मिसाइलें दागी, जब बचावकर्मी घटनास्थल से शव और घायलों को लेकर जा रहे थे।

ड्रोन हमले में मोस्ट वांटेड तालिबानी आतंकी मुल्ला नजीर ढेर

सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान में हुए हमले में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। 'बीबीसी' ने मीडिया रिपोर्टों का हवाले देते हुए बताया कि मुल्ला नजीर का सहायक रत्ता खान भी हमले में मारा गया है। शुरुआत में आई मीडिया रपटों में नजीर का नाम नहीं था, लेकिन हमले में चार से पांच लोगों के मरने की बात कही गई थी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बीते साल पाकिस्तान में कुल 39 ड्रोन हमले हुए, जिनमें से अधिकांश उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के पश्चिमोत्तर कबायली क्षेत्र में हुए थे। इन हमलों में 274 लोगों की मौत हो गई थी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: taliban, drone attack, pakistan, most wanted, mulla nazeer, killed



पिछली खबर
पिता बनना चाहते हैं 86 साल के ‘प्लेबॉय’ हेफनर
अगली खबर
पाकिस्तान के कराची में बोरों में बंद मिले तीन शव

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

दुनिया में ये भी

जेम्स बांड की अनोखी घड़ी मिली, अब होगी उसकी निलामी

बांड के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर यह है कि अब वे इस कलाई घड़ी को खरीद कर अपने संग्रह में शामिल कर सकते हैं। यह घड़ी कई दशकों से गुम थी। 19:27 PM, May 21, 2013

सिक्खों के पगड़ी पहनने के लिए फिनलैंड में संघर्ष जारी

स्कैंडिनेवियाई देश फिनलैंड में ड्यूटी के दौरान पगड़ी पहनने के अधिकार के लिए एक सिख लगातार संघर्ष कर रहे हैं। गिल सुखदर्शन सिंह नाम के यह सिख फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी के पास वांता के विओलिया कंपनी में बस चालक हैं। 16:12 PM, May 21, 2013

महात्मा गांधी के खून के नमूने लंदन में होंगे नीलाम

राष्ट्रपिता के 1924 में अपेंडिक्स के उपचार के दौरान ये रक्त के नमूने लिए गए थे। इस ऐतिहासिक स्मृति चिह्न की नीलामी यूरोप के जाने माने नीलामी हाउस मुलौक द्वारा की जा रही है। 13:59 PM, May 21, 2013

भारतीय छात्रा की ईजाद, 20 सेकेंड में चार्ज होगा मोबाइल

मोबाइल को चार्ज करने के लिए अब घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की छात्रा ने इसका हल ढूंढ़ निकाला है। इस क्रांतिकारी खोज ने गूगल का ध्यान भी खींचा है। 13:27 PM, May 21, 2013

सीरिया: अल-कुसैर शहर में हिंसा, 95 लोगों की मौत

सीरिया के अल-कुसैर शहर में शनिवार से जारी भीषण लड़ाई में अबतक आतंकवादी संगठन, हिजबुल्ला के 23 सदस्यों सहित कुल 95 व्यक्ति मारे जा चुके हैं। 12:45 PM, May 21, 2013

पाक सरकार का फरमान, ऑफिस में नही चलेगा एसी

पाकिस्तान सरकार ने बिजली संकट से उबरने के लिए नए तरीके अपनाते हुए सरकारी दफ्तरों में एसी चलाने को मना कर दिया है। 12:36 PM, May 21, 2013

तस्वीरों में देखें: बवंडर से अमेरिका में मची तबाही

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। इस बवंडर से भारी तबाही मची है। 11:02 AM, May 21, 2013
Photogallery
अमेरिका में मची तबाही
10:53 AM, May 21, 2013

अमेरिका में बवंडर से तबाही, 7 बच्चों समेत 51 की मौत

अमेरिका के दक्षिण मध्य में स्थित ओकलाहोमा सिटी में आए भयंकर बवंडर में एक प्राथमिक स्कूल के सात बच्चों सहित 51 लोगों की मौत हो गई। 09:15 AM, May 21, 2013
IBN7