IBN7 IBN7

कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में अबतक 116 की मौत

Posted on Jan 03, 2013 at 11:07pm IST

नई दिल्ली। भयंकर ठंड के चलते मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में ऐहतियातन 12 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। घने कोहरे ने ट्रेन और हवाई यातायात पर भी बुरा असर डाला है।

पूरा उत्तर भारत कड़ाके की ठंड की चपेट में है। बुधवार को सर्दी ने दिल्ली में 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ गिया। गुरुवार को निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन सर्द हवाओं और गिरते पारे ने लोगों को जमकर ठिठुराया। बर्फीली हवाओं और गिरते पारे में पूरे उत्तर भारत में जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया है। माउंट आबू की नक्की झील पर जमी बर्फ की चादर सर्दी के सितम का जीता जागता सबूत है।

कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में अबतक 116 की मौत

ठंड का सबसे ज्यादा कहर पहाड़ों पर बरपा है। श्रीनगर की मशहूर डल झील का पानी जमने लगा है। हालत ये है कि सुबह पानी पीने के लिए नलों के नीचे आग जलानी पड़ रही है तब जाकर बर्फ पिघलती है और पीने का पानी मयस्सर होता है। वहीं हड्डियां कंपा देने वाली ये सर्दी खुले में रहने को मजबूर लोगों की जान पर भारी पड़ रही है।




उत्तर प्रदेश में ठंड से मरने वालों का आंकड़ा 116 को पार कर गया है। जबकि दिल्ली में 20 से ज्यादा लोगों की मौत सर्दी के चलते हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को बर्फीली सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और सर्द हवाओं का कहर जारी रहेगा।

घने कोहरे ने ट्रेन और हवाई यातायात पर भी बुरा असर डाला है। विजिबिलिटी कम होने से दिल्ली से उड़ने वाली 3 फ्लाइट रद्द करनी पड़ीं। जबकि 7 उड़ानें देरी से गईं। जबकि दिल्ली से चलने वाली 10 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा और 35 ट्रेनें लेट हुईं।

एक नजर डालते हैं उत्तर भारत के अहम शहरों के तापमान पर…

शहर न्यूनतम अधिकतम

श्रीनगर -4 9

शिमला 1.2 13

चुरू 2 15

देहरादून 3.4 19

अमृतसर 6 9

लखनऊ 3.6 20

दिल्ली 5 10

अंबाला 6 12


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: mausam, chilled, 116 dead, uttar pradesh, fog, airplane, rail



पिछली खबर
चर्चा: क्या कानून में मानसिक स्थिति की अहमियत नहीं?
अगली खबर
ठंड के बाद सर्द हवाओं का कहर, पारा भी लुढ़का

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

देखें: कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर नक्सलियों का हमला

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। सूत्रों के मुताबिक हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की हत्या कर दी गई है। 22:35 PM, May 25, 2013
Photogallery
नक्सलियों का हमला
22:30 PM, May 25, 2013

नक्सली हमले में कांग्रेस नेता महेंद्र कर्मा सहित 12 की मौत

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने बड़ा हमला कर दिया। हमले में छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी के बड़े नेता महेंद्र कर्मा की मौत हो गई है। गृह मंत्रालय के अनुसार इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई है। 20:59 PM, May 25, 2013

सट्टेबाज याहिया का देशी-विदेशी खिलाड़ियों से था संपर्क

दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड के बीच की कड़ी मोहम्मद याहिया कुछ और विदेशी क्रिकेटर के संपर्क में था। 20:07 PM, May 25, 2013

इस्तीफे के लिए श्रीनिवासन को समझाएंगे जगमोहन डालमिया

कोलकाता में ताज बंगाल होटल में आयोजित डिनर पार्टी में पूर्व बीसीसीआई चीफ जगमोहन डालमिया बीसीसीआई प्रमुख श्रीनिवासन को साफ शब्दों मे बताएंगे कि बोर्ड की इज्जत बनाए रखने के लिए उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। 19:08 PM, May 25, 2013

खेलों में फिक्सिंग, सट्टेबाजी रोकने को बनेगा कानून: सिब्बल

कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने कहा कि फिक्सिंग और सट्टेबाजी रोकने के लिए अलग से कानून लाया जाएगा। इस कानून के दायरे में कंपनियां, खिलाड़ी और सट्टेबाज भी होंगे। नया कानून सिर्फ क्रिकेट पर ही नहीं बल्कि सभी खेलों पर लागू होगा। 17:11 PM, May 25, 2013

दिल्ली पुलिस के निशाने पर है एक और IPL टीम, 4 खिलाड़ी

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस अगले 24 घंटे में बड़ा खुलासा करने वाली है। ये दावा खुद दिल्ली पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार ने किया है। 16:36 PM, May 25, 2013

कोर्ट ने मयप्पन को 29 मई तक की पुलिस रिमांड में भेजा

आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग में फंसे बीसीसीआई चीफ एन श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन को मुंबई को एक अदालत ने 29 मई तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने मयप्पन की सात दिन की रिमांड मांगी थी। 15:37 PM, May 25, 2013

दामाद गिरफ्तार, श्रीनिवासन कुर्सी छोड़ने को नहीं तैयार

फिक्सिंग विवाद में फंसे मयप्पन की गिरफ्तारी के बाद श्रीनिवासन पर इस्तीफे के लिए दबाव डाला जा रहा हैं। लेकिन श्रीनिवासन ने साफ कहा है कि मैं इस्तीफा नहीं दूंगा, मैने कोई गलत काम नहीं किया। 11:24 AM, May 25, 2013
IBN7