IBN7 IBN7

ठंड के बाद सर्द हवाओं का कहर, पारा भी लुढ़का

Posted on Jan 04, 2013 at 08:11am IST | Updated Jan 04, 2013 at 11:30am IST

नई दिल्ली। दिल्ली में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। कोहरे के अलावा हल्की-हल्की बहने वाली सर्द हवाओं ने राजधानी को जमा दिया है। आज सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री तक पहुंच गया है। सुबह चार से पांच के बीच राजधानी में पारा 3 डिग्री तक जा गिरा। इस सीजन में ये राजधानी का अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। ये सामान्य से 4 डिग्री कम है। साफ है तापमान में जारी रिकॉर्ड गिरावट से दिल्लीवालों की मुश्किल और बढ़ेंगी। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि है आज मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिलेगी। ऐसे में दिन का तापमान पांच डिग्री से 14 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। दिल्ली में लगातार बढ़ती ठंड को देखते हुए सरकार ने सभी स्कूलों को 12 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं।

सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनों की आवाजाही पर खासा असर पड़ रहा है। ट्रेनों के इंतजार में लोग घंटों रेलवे स्टेशन पर ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं। नई दिल्ली स्टेशन पर एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें रद्द होने और कई ट्रेनों में घंटों की देरी से यात्री बेहाल हैं। खराब मौसम के चलते आज रेलवे ने 39 ट्रेनें रद्द की हैं जबकि दो दर्जन से ज्यादा ट्रेनें 18-20 घंटे तक की देरी से चल रही हैं।

ठंड के बाद सर्द हवाओं का कहर, पारा भी लुढ़का

वहीं उत्तर भारत में भयंकर ठंड के चलते मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अकेले उत्तर प्रदेश में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में ऐहतियातन 12 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। बुधवार को सर्दी ने दिल्ली में 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ गिया। गुरुवार को निकली धूप से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली। लेकिन सर्द हवाओं और गिरते पारे ने लोगों को जमकर ठिठुराया। बर्फीली हवाओं और गिरते पारे में पूरे उत्तर भारत में जिंदगी पर ब्रेक लगा दिया है। माउंट आबू की नक्की झील पर जमी बर्फ की चादर सर्दी के सितम का जीता जागता सबूत है।

ठंड के सबसे ज्यादा कहर पहाड़ों पर बरपा है। श्रीनगर की मशहूर डल झील का पानी जमने लगा है। हालत ये है कि सुबह पानी पीने के लिए नलों के नीचे आग जलानी पड़ रही है तब जाकर बर्फ पिघलती है और पीने का पानी मयस्सर होता है।

दिल्ली में 20 से ज्यादा लोगों की मौत सर्दी के चलते हो चुकी है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवालों को बर्फीली सर्दी से राहत मिलेगी लेकिन पूरे उत्तर भारत में घने कोहरे और सर्द हवाओं का कहर जारी रहेगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: cold, winter session, rain, train, flight, delay, temperature, snow, died



पिछली खबर
कड़ाके की ठंड से उत्तर प्रदेश में अबतक 116 की मौत
अगली खबर
देखें: शुक्रवार की सभी बड़ी खबरें-ये है बुलेट न्यूज

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

तस्वीरों में देखें: क्या से क्या हो गया केदारनाथ धाम

हेलीकॉप्टर से ली गई फोटो में साफ दिख रहा है कि केदारनाथ में अब सिर्फ मुख्य़ मंदिर की इमारत बची है वो भी आधी मलबे में डूबी हुई है। आसपास सबकुछ तबाह हो गया है। 20:59 PM, Jun 18, 2013

डीयू में पढ़ना हुआ महंगा, कई कॉलेजों ने बढ़ाई फीस

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में इस शैक्षणिक सत्र से चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम लागू किए जाने के साथ ही कई कॉलेजों ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए फीस बढ़ाने का फैसला किया है। 20:22 PM, Jun 18, 2013
Photogallery
केदारनाथ में तबाही
19:13 PM, Jun 18, 2013

पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी तैयार हूं: राजा भैया

उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कुंडा में हुए डीएसपी जियाउल हक हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री राजा भैया ने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए भी तैयार हैं। 18:26 PM, Jun 18, 2013

देखें: पहाड़ों पर फंसे लोगों को कैसे निकाल रहे हैं जांबाज

उत्तराखंड में बारिश की बजह से आई बाढ़ से भारी तबाही मची हुई है। लोग जगह-जगह फंसे हुए है। लोगों को बचाने के लिए सेना के जवान भी बचाव कार्य में जुटे हुए है। 18:06 PM, Jun 18, 2013
Photogallery
रेस्क्यू ऑपरेशन
17:53 PM, Jun 18, 2013

तस्वीरों में देखें: दिल्ली में कैसे उफन रही है यमुना

दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इस वक्त दिल्ली में यमुना ने खतरे के निशान को पार कर लिया है। नदी किनारे बसे लोगों को निकालने का काम भी शुरू हो चुका है। 16:48 PM, Jun 18, 2013
IBN7