IBN7 IBN7

धोनी की हो कप्तानी से छुट्टी, गंभीर-वीरू भी फ्लॉप: श्रीकांत

Posted on Jan 04, 2013 at 08:43am IST | Updated Jan 04, 2013 at 12:47pm IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने तीन वनडे की सीरीज में लगातार दूसरी बार भारत को पटखनी देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया है। पाकिस्तान टीम के 250 रन के जवाब में टीम इंडिया शर्मनाक 165 रनों पर सिमट गई। कोलकाता में मिली इस हार के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्यों न टीम बदली जाए, क्यों न कप्तान बदला जाए। पूर्व मुख्य चयनकर्ता के. श्रीकांत का कहना है कि अब वक्त आ गया है कि कप्तान से लेकर पूरी टीम में बड़े बदलाव किए जाएं। उन्होंने कहा कि अब कप्तान की तलाश की जाए, धोनी टीम को आगे ले जाने में असहज लग रहे हैं। यही नहीं, श्रीकांत ने ओपनिंग जोड़ी भी वदलने की वकालत की है।

दरअसल कोलकाता में जीत के लिए 251 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को पाकिस्तान ने 85 रन से हरा दिया। टीम इंडिया महज 165 रनों पर आउट हो गई। 42 रन पर पहला विकेट क्या गिरा। बल्लेबाज़ों ने आने-जाने का सिलसिला चेन्नई वनडे की तरह शुरू कर दिया। 10वें ओवर में पहला विकेट खोनी वाली टीम इंडिया ने 31वें ओवर पहुंचते-पहुंचते महज 61 रन जोड़ पाई और इस दौरान उन्होंने अपने 5 और विकेट को दिए।

धोनी की हो कप्तानी से छुट्टी, गंभीर-वीरू भी फ्लॉप: श्रीकांत

भारतीय बल्लेबाजों की नाकामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे अधिक 54 रन बनाए। धोनी ने अपनी नाबाद पारी में 89 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और एक छक्का लगाया। सहवाग ने 31 रन बनाए। सहवाग को ये रन बनाने के लिए अपनी आदत के खिलाफ 43 गेंदों का सामना करना पड़ा। जबकि 6 बल्लेबाज दहाईं तक नहीं पहुंच सके।





(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: team india, ms dhoni, pakistan, kolkata oneday, captain, virendra sehwag



पिछली खबर
हार का जिम्मेदार कौन, बदल देना चाहिए टीम का कप्तान?
अगली खबर
धोनी ने टॉप बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

5

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7