IBN7 IBN7

धोनी ने टॉप बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

Posted on Jan 04, 2013 at 09:31am IST

कोलकाता। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा वनडे हारने और तीन मैचों की सीरीज गंवाने से खासे मायूस दिखाई दे रहे भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने इसका ठीकरा शीर्षक्रम के बल्लेबाजों की नाकामी पर फोड़ा है।

धोनी ने मैच के बाद कहा कि हमारे पास शीर्षक्रम में काफी अनुभवी बल्लेबाज हैं लेकिन समस्या यही है कि इनमें से एक दो भी नहीं चल पा रहे हैं। यही कारण है कि हम जब पहले बल्लेबाजी करते हैं तो मजबूत स्कोर नहीं बना पाते हैं और जब लक्ष्य का पीछा करते हैं तो लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते।

धोनी ने टॉप बल्लेबाजों के सिर फोड़ा हार का ठीकरा

कप्तान ने कहा कि पाकिस्तान को जोरदार शुरुआत मिली थी लेकिन गेंदबाजों ने हमें मैच में लौटाया था। मगर जब हम बल्लेबाजी करने उतरे तो हमने शुरुआत में ही काफी विकेट गंवा दिए जिससे टीम दबाव में आ गई। अंतिम 30 ओवरों में हमें 180 रन की जरूरत थी और ऐसे समय में आपके हाथ में विकेट होने चाहिए लेकिन हमारी यह स्थिति नहीं थी।

चोटी के तीन बल्लेबाजों गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और विराट कोहली की नाकामी पर धोनी ने कुछ निराशा जताते हुए कहा विराट ने हमारे लिए रन बनाए हैं लेकिन टॉप तीन में से एक बल्लेबाज को टिककर लंबी पारी खेलनी होगी ताकि मध्यक्रम के बल्लेबाजों के लिए चीजें आसान रह सके। ऐसा नहीं है कि वो कोशिश नहीं कर रहे हैं लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है।

धोनी ने साथ ही कहा कि हमारे पास बल्लेबाजी में अनुभव है लेकिन बात यही है कि वे फार्म में कब लौटते हैं। हमें एक टीम के रूप में अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा। हम एक अच्छी फील्डिंग साइड हैं लेकिन आपको अच्छी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करनी होगी। कप्तान ने कहा कि अब टीम दिल्ली में छह जनवरी को होने वाले आखिरी वनडे में अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए खेलेगी।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: pakistan, defeat, india, cricket, 2nd one day match, ms dhoni



पिछली खबर
धोनी की हो कप्तानी से छुट्टी, गंभीर-वीरू भी फ्लॉप: श्रीकांत
अगली खबर
भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सम्मानित

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013

दिनभर होटल के कमरों में बंद रहे राजस्थान के खिलाड़ी

अपने तीन खिलाड़ियों के स्पॉट फिक्सिंग मामले में गुरुवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी इतना सकते में आ गए कि वे दिन भर अपने होटल के कमरों में बंद रहे। 18:12 PM, May 17, 2013

केरल सरकार ने विज्ञापनों से श्रीशांत का नाम हटाया

केरल सरकार ने स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में गिरफ्तारी और फिर निलंबन झेल रहे क्रिकेटर शांतकुमारन श्रीशांत का नाम गरीब बच्चों के लिए चलाई जा रही अपनी योजना करूण्या के विज्ञापन से हटा दिया है। 16:27 PM, May 17, 2013

IPL-6: 5, 9 और 15 मई के मैच थे फिक्सः दिल्ली पुलिस

नीरज कुमार ने कहा कि चंदीला ने जयपुर मैच में, श्रीसंत ने मोहाली मैच में और अंकित ने मुंबई मैच में स्पॉट फिंक्सिंग को अंजाम दिया था। इन खिलाड़ियों ने सट्टेबाजों के साथ बातचीत की थी। 16:42 PM, May 16, 2013

IPL पर गुस्सा गलत, दोषियों को कड़ी सजा: श्रीनिवासन

स्पॉट फिंक्सिंग के आरोप में राजस्थान रॉयल्स के तीन खिलाड़ियों की गिरफ्तारी के बाद तत्काल हरकत में आए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने कहा कि कुछ भ्रष्ट खिलाड़ियों के कारण पूरे आईपीएल पर ऊंगली उठाना सही नहीं है और दोषी खिलाड़ियों को सख्त सजा दी जाएगी। 15:08 PM, May 16, 2013
Photogallery
गेल पर भारी गिली
09:33 AM, May 15, 2013

IPL-6: अपने शांत स्वभाव से जीतते हैं रोहित शर्माः ओझा

मुंबई इंडियंस के बायें हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने कप्तान रोहित शर्मा के मैदान पर शांत स्वभाव की तारीफ करते हुए कहा कि युवा कप्तान मैदान पर अपने फैसले खुद लेते हैं। 16:07 PM, May 08, 2013
IBN7