IBN7 IBN7

गैंगरेप आरोपी नाबालिग कैसे? सपा से मिला लोकसभा टिकट

Posted on Jan 04, 2013 at 10:05am IST | Updated Jan 04, 2013 at 11:13am IST

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप केस की तरह लखनऊ में भी 7 साल पहले नाबालिग से गैंगरेप का केस एक कानूनी पेंच में उलझा है। आरोपी खुद को वारदात के वक्त नाबालिग बताता रहा है और इसी बिनाह पर गैंगरेप का मुख्य आरोपी आज तक खुलेआम घूम रहा है। वारदात की शिकार लड़की और उसका परिवार जिल्लत की जिंदगी जी रहे हैं। आरोप ये भी हैं कि आशियाना गैंग रेप केस में शामिल इस आरोपी को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी का संरक्षण मिला हुआ है।

2 मई 2005 को शाम के करीब 7 बजे यूपी की राजधानी लखनऊ का आशियाना मोहल्ला। समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता का भतीजा और उसके 5 दोस्त गाड़ी में आए। आरोप है कि इन्होंने 14 साल की एक लड़की को जबरन गाड़ी में खींचा और इसके बाद हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। लड़की से चलती गाड़ी में बलात्कार किया गया और विरोध करने पर उसके शरीर को सिगरेट से दागा गया। मन भर जाने पर लड़की को अधमरी हालत में फेंककर फरार हो गए। 7 साल के दौरान किस्मत पलटी और आरोपियों में से तीन सड़क हादसों में मारे गए। दो को अदालत ने सजा सुनाई, लेकिन मुख्य आरोपी आज भी आजाद है। इसकी वजह है उसकी उम्र, 4 साल में यही तय नहीं हो पाया कि वारदात के वक्त वो बालिग था या नाबालिग।

गैंगरेप आरोपी नाबालिग कैसे? सपा से मिला लोकसभा टिकट

असल में सत्ता बदलीं और इसी के साथ आरोपी का चाचा अपना सियासी चोला बदलता रहा। जाहिर है सियासी संरक्षण ने केस को कछुआ चाल पर ला दिया। वही समाजवादी पार्टी अब गैंगरेप के मुख्य आरोपी को संसद में भेजने पर आमादा है। नाबालिग अब बालिग हो चुका है और लोकसभा का टिकट हासिल कर चुका है। लोकसभा में उम्मीदवारी के लिए 25 साल की उम्र पूरी होनी चाहिए।




सवाल ये है कि क्या लोकसभा की उम्मीदवारी के लिए दाखिए किए जा रहे दस्तावेजों में आरोपी 25 साल पूरे कर चुका है। और सवाल ये भी कि क्या देश की सबसे बड़ी पंचायत में एक गैंगरेप के आरोपी को भेजा जाना सही है। क्या ये उस पीड़ित परिवार के जख्मों पर नमक छिड़कने जैसा नहीं। जो सात साल से कानूनी लड़ाई लड़ते-लड़ते मायूस हो चुका है। जिसे लगातार धमकियां मिल रही हैं और बयान बदलने के लिए दबाव पड़ रहे हैं।

आरोपी को नाबालिग साबित करना उस रणनीति का हिस्सा था जिसकी वजह से केस को न केवल उलझाया गया बल्कि आरोपी आज तक सलाखों के पीछे नहीं पहुंच सका। इस घिनौनी वारदात जनता की कमजोर यादाश्त से उतर चुकी है और मायूस बाप अपनी लड़ाई अकेले लड़ रहा है। अदालत की ड्योढी पर सत्ता की पनाह में घूमते आरोपी की निगाहें इस परिवार को घूर रही हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lucknow gangrape, sp, akhilesh yadav, court, parliament



पिछली खबर
यूपी में छाया घना कोहरा, तापमान में आई गिरावट
अगली खबर
कानपुर: दबंगों ने नाबालिग को गैंगरेप के बाद मारकर फेंका

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7