IBN7 IBN7

एम्स के बाहर ठंड से ठिठुर रहे रोगियों के परिजन

Posted on Jan 04, 2013 at 10:02am IST

नई दिल्ली। दिल्ली में ठंड बढ़ गई है, जमीन से लेकर आसमान तक सर्द है। फिर भी खुले में रात गुजारना और परिजनों का पेट भरने के लिए स्टोव पर खाना पकाना महिलाओं के समूह की विवशता है। यह आलम है देश के मुख्य अस्पताल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) परिसर का।

जहां रोगियों के परिजन सर्दी में ठिठुरते हुए सड़क किनारे डेरा जमाए हुए हैं, वहीं पास में शौचालय है जहां से पेशाब की बदबू आती रहती है। बदबू झेलते हुए खाना पकाना यहां दूर-दराज से आईं महिलाओं की मजबूरी है। इससे प्रतिकूल परिस्थितियों में जीने की उनकी अदम्य भावना का पता भी चलता है।

एम्स के बाहर ठंड से ठिठुर रहे रोगियों के परिजन

एम्स के बाहर ऐसे लोग रह रहे हैं, जिन्हें एम्स द्वारा संचालित पास के किसी धर्मशाला में जगह नहीं मिल पाई। यहां बिहार के भागलपुर से आई 40 वर्षीया यशोदा देवी सहित देश के कई हिस्सों से आकर खुद के या परिवार के किसी सदस्य के इलाज का इंतजार कर रहे हैं।

यशोदा देवी अपने 12 साल के बेटे को लेकर यहां आई है, जिसे कैंसर है। वह एम्स के बाहर ठंड में ठिठुरते हुए दिन गुजार रही है। यशोदा ने कहा कि हमारे पास कोई दूसरा उपाय नहीं है, मुझे अपने बेटे का इलाज कराना है..भले ही इस सर्दी में खुले में क्यों न रहना पड़े। आलू छीलते हुए वह जलती लकड़ियों की लौ से खुद को गर्म करने में लगी थी।

बुधवार को दिल्ली में 44 साल बाद इतनी ठंड पड़ी कि अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यहां सड़क किनारे ऐसे लोग ठहरे हुए हैं जिन्हें चिकित्सकों ने अगली तारीख दी है और वे अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई इतने गरीब हैं कि उनके पास घर लौटने और अगली तारीख पर फिर आने के लिए पैसे नहीं हैं।

अपने छह साल के बेटे को लेकर उत्तर प्रदेश से आए रामपाल और बिहार के खगड़िया से 35 वर्षीय बेटे के इलाज के लिए आए बचकन सदा कहते हैं कि पिछल तीन महीनों से यह सड़क ही उनका घर बन चुका है। वे कहते हैं गर्मियों के दिन तो असानी से कट जाते हैं, मगर सर्दियों में उनकी हालत असहनीय हो जाती है।

तसल्ली की बात सिर्फ यह है कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने इन बेबस लोगों के बीच कंबल बंटवाए हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: aiims, patients, hospital



पिछली खबर
दिल्ली:सभी थाने में तैनात होंगी 2 महिला दारोगा-सिपाही
अगली खबर
दिल्ली में पारा 2.7 तक लुढ़का, अब तक 20 की मौत

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013

छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में एक जवान शहीद, तीन घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार को हुए नक्सली हमले में राज्य सशस्त्र बल का एक जवान शहीद और तीन घायल हो गए। 17:24 PM, May 08, 2013

यूपी में अगवा दलित किसानों के शव मिले, पीएसी तैनात

उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के पाकवाड़ा क्षेत्र से अपहृत किए गए चार दलितों के शव बुधवार की सुबह संभल जिले के असमौली क्षेत्र से बरामद किए गए। 10:36 AM, May 08, 2013
IBN7