सिलचर(असम)। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बलात्कार जैसे मामलों पर विवादास्पद बयान दिया है। मोहन भागवत ने कहा है कि रेप जैसी घटनाएं गांवों की तुलना में शहरी इलाकों में ज्यादा होती है और इसकी वजह पश्चिमी सभ्यता का असर है। संघ प्रमुख ने कहा है कि रेप भारत में कम और इंडिया में ज्यादा होती है। भागवत के इस बयान पर कांग्रेस सहित कई पार्टियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की।
दरअसल असम के सिलचर में एक समारोह में मोहन भागवत ने कहा कि आरएसएस रेप जैसी घटनाओं के खिलाफ सख्त कानून का हिमायती है। भागवत ने कहा कि वो रेप जैसी घटनाओं के गुनहगारों को फांसी की सजा तक के हिमायती हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि रेप की घटनाएं गांवों की तुलना में शहरों में ज्यादा हो रही है।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: mohan bhagwat, rss, rape, village, india, congress, protsest








कमेंट्स
0