IBN7 IBN7

कानपुर में लगेंगे नए कारखाने, पुराने लौटेंगे पटरी पर:CM

Posted on Jan 04, 2013 at 11:16am IST | Updated Jan 04, 2013 at 11:17am IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि सरकार औद्योगिक नगरी के तौर पर मशहूर कानपुर की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करने के लिए कदम उठाएगी। उन्होंने कहा कि यहां नए उद्योग लगाए जाएंगे और पुराने उद्योगों को पटरी पर लाने के लिए सरकार की तरफ से मदद दी जाएगी। एक निजी इंटर कलेज का उद्घाटन करने कानपुर पहुंचे अखिलेश ने कहा कि ‘पूरब के मैनचेस्टर’ के नाम से जाना जाने वाला कानपुर आज भी राजस्व के मामले में प्रदेश के सबसे अग्रणी शहरों में एक है।

अखिलेश ने कहा कि यहां नए कारखाने तो लगेंगे ही, साथ ही जो पुराने कारखाने चल रहे हैं, सरकार उनको मदद और सहूलियत देकर आगे बढ़ाएगी क्योंकि जब कारखाने यूं ही बंद होते रहेंगे तो नए लगाने का क्या फायदा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश ने करीब 128 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। उन्होंने कानपुर सहित प्रदेश के उद्योगपतियों से प्रदेश के विकास के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कानपुर में लगेंगे नए कारखाने, पुराने लौटेंगे पटरी पर:CM

कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम से टेस्ट मैच की मेजबानी छिनने पर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री ने इसे शासन स्तर पर कमी माना। उन्होंने कहा कि इसे जल्द दुरुस्त कर लिया जाएगा। अखिलेश ने कहा कि अगर ग्रीन पार्क में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हो पा रहा है तो इसमें हमारी कमी है। अगर अंतरराष्ट्रीय मैच होंगे तो दुनिया की टीमें यहां आएंगी और इससे कानपुर शहर का नाम दुनिया में रोशन होगा।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lucknow, uttar pradesh, akhilesh yadav, kanpur, cm



पिछली खबर
यूपी विधानमंडल की विशेष बैठक 6 को, तैयारियां जोरों पर
अगली खबर
डल झील को हाईटैक करने में खर्च होंगे 356 करोड़

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

सिटी खबरें में ये भी

समस्तीपुरः रेलकर्मी का अपहरण, विरोध में रेल ट्रैक जाम

समस्तीपुर रेल मंडल के मब्बी हॉल्ट से मंगलवार की देर शाम एक रेल टिकट एजेंट को अपहरण किए जाने के विरोध में बुधवार को आक्रोशित लोगों ने रेल परिचालन को बाधित कर दिया। 14:28 PM, May 22, 2013

यूपी पुलिस ने पेट्रोल का इंजेक्शन लगाकर मार डाला!

यूपी पुलिस हैवानियत को लेकर एक बार फिर आरोपों के घेरे में है। आरोप है कि एटा में पुलिस ने कत्ल का जुर्म कबूलवाने के लिए दो युवकों को पेट्रोल का इंजेक्शन लगा दिया। 09:33 AM, May 18, 2013

पंजाबः मतदान से पहले राजनीतिक झड़प में दो की मौत

पंजाब में 19 मई को होने वाले जिला परिषदों और पंचायत समितियों के चुनाव के दो दिन पहले जिले के चक मिस्त्रीखां गांव में चुनाव संबंधी हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई। 15:59 PM, May 17, 2013

डीजल चोर गिरोह के नौ गुर्गे गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले की पुलिस ने अन्तरप्रांतीय डीजल चोर गिरोह के नौ सदस्यों को गैंगेस्टर एक्ट में गिरफ्तार किया है। 18:04 PM, May 16, 2013

छेड़छाड़ से तंग लड़की ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश

ग्वालियर शहर के महिला पुलिस थाने में छेड़छाड़ की शिकायत न सुनने पर एक 14 साल की लड़की ने थाने में ही खुद पर मिट्टी का तेल डालकर खुदकुशी की असफल कोशिश की। 12:06 PM, May 16, 2013

ख्वाजा की मजार पर चढ़ाई गई सोनिया की भेजी गई चादर

ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती के 801वें सालाना उर्स के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल चढाए गए। 13:31 PM, May 13, 2013

कश्मीर में लश्करे तैयबा की साजिश विफल, एक गिरफ्तार

जम्मू और कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने एक अभियान के दौरान शक्तिशाली विस्फोटक बरामद करके लश्करे तैयबा के धमाके की नापाक साजिश को विफल कर दिया है। 17:46 PM, May 08, 2013
IBN7