IBN7 IBN7

बिग बॉस 6: इमाम लौटे, राजीव-डेलनाज की आंखों में आंसू

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 04, 2013 at 11:26am IST

नई दिल्ली। बिग बॉस के घर का माहौल गर्म होता जा रहा है। एक बार फिर घर में कुए ऐसे ट्विस्ट आए जिसने माहौल को और दिलचस्प हो गया। खास तौर पर इमाम को लेकर बिग बॉस के भी पसीने छूट गए। उधर, राजीव और डेलनाज के बीच तकरार ने कुछ अलग ही तरह के संकेत दिए।

सीक्रिट रूम में बैठे इमाम से जब बिग बॉस ने दोबारा घर के अंदर जाने को कहा तो इमाम ने साफ इनकार कर दिया। इमाम किसी भी सूरत में घर के अंदर जाने को तैयार नहीं थे और बाहर निकलने की जिद पर अड़ गए। बिग बॉस ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन इमाम नहीं माने। इस पर बिग बॉस ने इमाम को सोचने के लिए थोड़ा वक्त दिया।

दोबारा बात होने पर इमाम ने बिग बॉस की बात मानने से फिर इनकार कर दिया और घऱ जाने की जिद पर अड़ गए। बिग बॉस के लाख समझाने पर भी इमान नहीं माने। अब बिग बॉस ने फिर से इमाम को सोचने के लिए थोड़ा वक्त दिया। तीसरी बार बिग बॉस ने इमाम से बात की और कहा कि घऱ में एक दिलचस्प खेल होने वाला है। इस पर इमाम थोड़ा नर्म पड़े और घऱ के अंदर जाने को राजी हुए।

बिग बॉस 6: इमाम लौटे, राजीव-डेलनाज की आंखों में आंसू
सीक्रेट रूम से इमाम की री एंट्री से हर कोई चौंक गया। इमाम अपने खास अंदाज में अंदर आए और सबसे निपटने की चेतावनी दे डाली। घर में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया। सपना इमाम को शांत करने की कोशिश में रही लेकिन वो सुनने को ही तैयार नहीं थी। इमाम के अंदाज से लग रहा था कि घर में एक और हंगामा होने को तैयार है।

इसी बीच घर में एक और दिलचस्प वाकया दिखा जब डेलनाज राजीव को लेकर भावुक नजर आईं। उन्होंने इशारों में साफ कर दिया कि राजीव और सना की नजदीकी से उन्हें दुख होता है। इससे पहले डेलनाज यही कहती रहीं हैं कि राजीव से उन्हें कोई मतलब नहीं है और राजीव से अब भविष्य में कभी दोबारा करीबी नहीं हो सकती। डेलनाज की शिकायत पर राजीव ने सफाई देनी चाही लेकिन डेलनाज ने सुनने से ही इनकार कर दिया। इसे लेकर डेलनाज की आंखों में आंसू भी आ गए। बाद में राजीव भी पुरानों बातों को सोचकर रो पड़े।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: big boss, rajive, delnaz, imam, sapna, rajive crying, secrete room



पिछली खबर
देखें: रितेश की फिल्म के प्रीमियर में पहुंचा कौन-कौन
अगली खबर
बोले नाना, प्रियंका चोपड़ा से बढ़कर कोई हिरोइन नहीं

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
छोटे शहरों की कहानी
14:53 PM, May 18, 2013
Photogallery
संकट में सर्कस!
17:15 PM, May 17, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013
Photogallery
कैंसर से जोली की जंग
11:13 AM, May 16, 2013
Photogallery
संजय के ये 20 साल
09:16 AM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7