IBN7 IBN7

एसपी कार्यकर्ताओं को नौकरी देने की बात केवल भ्रामक: कांग्रेस

Posted on Jan 04, 2013 at 11:40am IST | Updated Jan 04, 2013 at 11:43am IST

लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (एसपी) के प्रत्येक स्थायी कार्यकर्ता के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा को भ्रामक और कोरी बयानबाजी करार देते हुए इसे पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध बताया है। प्रदेश के एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को यह घोषणा की थी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मारूफ खान ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि जनता एसपी की इन थोथी घोषणाओं को समझ चुकी है, यही कारण है कि सभी जिलों में उसके कार्यकर्ता अब राज्य सरकार के विरुद्ध लामबंद हो रहे हैं। ऐसे में अपने खिसकते जनाधार और लगातार खोती जा रही विश्वसनीयता को भांपकर एसपी ने ऐसा शिगूफा छोड़ा है जिसे पूरा करना संभव नहीं है क्योंकि सरकारी नौकरी देने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी पड़ती है।

एसपी कार्यकर्ताओं को नौकरी देने की बात केवल भ्रामक: कांग्रेस

खान ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर एसपी के नेता एक बार फिर अपने छिटक रहे कार्यकर्ताओं को सरकारी नौकरी का प्रलोभन दे रहे हैं, जो पूरी तरह धोखा है। उन्होंने कहा कि एसपी के वरिष्ठ नेता और राज्य सरकार के कद्दावर मंत्री द्वारा अपने दल के कार्यकर्ताओं के लिए ऐसी घोषणा करना पूरी तरह संवैधानिक प्रक्रिया के विरुद्ध भी है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: lucknow, uttar pradesh, congress, sp, shivpal yadav, job



पिछली खबर
‘जो भी लक्ष्मण रेखा पार करेगा, रावण हरण करके ले जाएगा’
अगली खबर
शिव‘राज’ में छेड़खानी पर सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

पॉलिटिक्स में ये भी

मनमोहन सिंह पीएम तो हैं पर लीडर नहीं: सुषमा स्वराज

संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन दो सरकार के चार साल के जश्न के रंग में भंग डालते हुए भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि देश में कमजोर मुखिया का नेतृत्व है। 13:39 PM, May 22, 2013

फिर एक हुए सीएम नीतीश कुमार और सांसद ललन सिंह!

मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ पटना एअरपोर्ट से सांसद ललन सिंह, मंत्री विजय चौधरी और नंद किशोर यादव लखीसराय में नितीश की सेवा यात्रा में शामिल होने के लिए निकले। 11:34 AM, May 22, 2013

ओपी चौटाला को हार्ट सर्जरी के लिए मिली अंतरिम जमानत

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में पेसमेकर लगवाने के ऑपरेशन के लिए छह सप्ताह की अंतरिम जमानत मंजूर कर ली। 18:59 PM, May 21, 2013

संदिग्ध आतंकियों से मुकदमे वापस लिए तो आंदोलनः BJP

भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि अखिलेश सरकार ने अगर संदिग्ध आतंकवादियो पर चल रहे मुकदमों को वापस लेने की कोशिश की तो आंदोलन किया जाएगा। 18:18 PM, May 21, 2013

पीएम कल पेश करेंगे यूपीए-2 का आखिरी रिपोर्ट कार्ड

भ्रष्टाचार और शासनाभाव को लेकर विपक्ष के हमलों के बीच प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संयुक्त प्रगतिशील गठंबंधन सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा और अंतिम रिपोर्ट कार्ड 22 मई को पेश करेंगे। 17:41 PM, May 21, 2013

मोदी की सिफारिश पर नहीं बनाया शाह को UP प्रभारी:राजनाथ

अमित शाह की नियुक्ति पर खुद पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी के ओर से किसी नाम की सिफारिश नहीं आई। मैंने अमित शाह की काबिलियत देखते हुए ही ये निर्णय लिया है। 10:55 AM, May 20, 2013

दिग्गी के ट्वीट पर शाहनवाज का उन्हीं की भाषा में जवाब

सीबीआई की स्वायत्तता के विरोध में कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के ट्वीट का बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने उन्हीं की भाषा में ट्वीट कर जवाब दिया है। 13:57 PM, May 17, 2013

CBI को स्वायत्तता देने का दिग्विजय सिंह ने किया विरोध

सुप्रीम कोर्ट को चिढ़ाने का सिलसिला जारी रखते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वायत्तता दिए जाने की बातों का विरोध किया है। 12:21 PM, May 17, 2013

करप्शन में जेल काट रहे चौटाला से मिले BJP अध्यक्ष राजनाथ

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष राजनाथ सिंह शिक्षक भर्ती घोटाले में सजा काट रहे इंडियन नेशनल लोकदल के अध्यक्ष और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से गुरुवार को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर मिले। 14:41 PM, May 16, 2013
IBN7