IBN7 IBN7

टीम इंडिया में पड़ी दरार तो नहीं कर रही कहीं बंटाधार!

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 04, 2013 at 12:02pm IST | Updated Jan 04, 2013 at 12:13pm IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान से कोलकाता में दूसरे वनडे में करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया के चाल, चरित्र और चेहरे पर सवाल उठने लगे हैं। आम आदमी से लेकर क्रिकेट के दिग्गज खासे नाराज हैं। लेकिन इस बीच एक सबसे बड़ा सवाल उभर कर ये आ रहा कि आखिर टीम इंडिया को किसकी नजर लग गई?

बल्लेबाजी, गेंदबाजी से लेकर फील्डिंग के तरीकों पर सवाल उठ रहे हैं। आखिर तीन साल पहले वाले वीरू, गंभीर और रणनीति में माहिर कप्तान धोनी को क्या हो गया है, क्या इसके लिए आपसी तालमेल जिम्मेदार है या फिर टीम में गुटबाजी हावी हो गई है। गाहे-बगाहे टीम में गुटबाजी की खबरें आते रहती थी, लेकिन हालिया प्रदर्शन ने इसको और प्रबल कर दिया है।

टीम इंडिया में दो गुट की खबरें हैं। सहवाग, गंभीर और युवराज एक गुट में हैं तो दूसरे धोनी और रैना जैसे क्रिकेटर। आरोप लग रहे हैं कि एक-दूसरे को नीचा दिखाने के लिए ये मैदान पर अपनी पूरी ताकत नहीं लगाते हैं। इनके शॉट सेलेक्शन और आउट होने तरीके पर सवालिया निशान लग रहे हैं, और इसका खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ रहा है। जो भी बीसीसीआई को जल्द ड्रेसिंग रूम का माहौल ठीक करना होगा, तभी फिर से भारत का क्रिकेट में डंका बज पाएगा।

टीम इंडिया में पड़ी दरार तो नहीं कर रही कहीं बंटाधार!


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: ms dhoni, team india, virendra sehwag, flop, dressing room, fight, bcci



पिछली खबर
भारत और पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी सम्मानित
अगली खबर
‘फ्लेचर को हटाओ, तेंदुलकर को टीम का कोच बनाओ’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

1

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

क्रिकेट में ये भी

सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं, होता था पूरा मैच फिक्स!

आईपीएल की मौजूदा सीरिज में सिर्फ स्पॉट फिक्सिंग ही नहीं बल्कि पूरा मैच भी फिक्स हो रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में ये सनसनीखेज दावा किया है। 09:14 AM, May 22, 2013

देखें: कैसा रहा एमपी और एक्टर्स का क्रिकेट मैच

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्टेडियम में बॉलीवुड के अभिनेताओं और संसद सदस्यों की टीम ने क्रिकेट का एक चैरिटी मैच खेला।मैच अभिनेताओं की टीम ने जीता। 08:36 AM, May 22, 2013

तस्वीरों में देखें: कैसे अरेस्ट हुए विंदू दारा सिंह

आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुंबई पुलिस की गिरफ्त में सट्टेबाज रमेश व्यास ने विंदू दारा सिंह का नाम लिया था। 17:30 PM, May 21, 2013

फिक्सिंग का आरोप साबित हुआ तो दुख होगा:प्रीति

बॉलीवुड अभिनेत्री और आईपीएल पंजाब टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा आईपीएल में सट्टे से स्तब्ध हैं और उनका कहना है कि अगर स्पॉट फिक्सिंग के आरोप साबित होते हैं तो ये खेल के लिए बहुत बुरा होगा। 19:04 PM, May 20, 2013

IPL-6: बाकी मैचों को स्थगित करने के लिए SC में याचिका

इंडियन प्रीमियर लीग में स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के मद्देनजर बाकी के मैचों पर जांच पूरी होने तक रोक लगाने के निर्देश संबंधी एक जनहित याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई है। 16:33 PM, May 20, 2013

तस्वीरों में देखें: गंगनम स्टाइल में झूमे क्रिकेटर

एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में IPL-6 के 69वें मैच में हरभजन सिंह का विकेट लेने के बाद एडम गिलक्रिस्ट जमकर नाचे। लीग के दूसरे मैचों में और कई स्टार क्रिकेटर भी डांस करते दिखे। 13:43 PM, May 20, 2013

चेन्नई: वेस्ट जोंस से सट्टेबाजी के आरोप में छह गिरफ्तार

तमिलनाडु पुलिस की अपराध शाखा सीआईडी के अधिकारियों ने चेन्नई में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर छह सट्टेबाजों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से दस्तावेज, नकदी, लैपटाप और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। 18:22 PM, May 17, 2013
IBN7