IBN7 IBN7

'सरबजीत की रिहाई से करीब आ सकते हैं भारत, पाक'

Posted on Jan 04, 2013 at 12:24pm IST | Updated Jan 04, 2013 at 02:20pm IST

नई दिल्ली। पाकिस्तान में सरबजीत का मुकदमा लड़ रहे वकील का मानना है कि यदि उनका देश सरबजीत को रिहा कर दे, तो यह भारत और पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों में एक निर्णायक बिंदु साबित हो सकता है।

सरबजीत के वकील अवैस शेख भारतीय लोगों को यह बताने शनिवार को भारत आ रहे हैं कि सरबजीत सिंह एक निर्दोष व्यक्ति है जिसपर गलत तरीके से वे आरोप लगाए गए हैं, जिसे उसने कभी अंजा ही नहीं दिया। शेख भारत में करीब 15 दिन रहेंगे। उनकी पुस्तक 'सरबजीत सिंह: अ केस ऑफ मिस्टेकेन आईडेंटिट' (राजकमल प्रकाशन) का नई दिल्ली में विमोचन होना है।

'सरबजीत की रिहाई से करीब आ सकते हैं भारत, पाक'
अपनी पुस्तक में शेख ने बताया है कि किस तरह सरबजीत के खिलाफ ठोस सबूत न होने के बावजूद उसे पाकिस्तान में गिरफ्तार किया गया और मौत की सजा सुनाई गई। शेख चंडीगढ़, लखनऊ, पटना और कोलकाता भी जाएंगे और भारत व पाकिस्तान को करीब लाने वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

इससे पहले के भारत दौरे का जिक्र करते हुए शेख ने कहा कि भारत में जब रिक्शा व ऑटो चालकों को मालूम हुआ कि मैं सरबजीत का वकील हूं तो उन्होंने मुझसे पैसे लेने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि यदि सरबजीत को क्षमा कर दिया जाता है तो इससे भारत-पाकिस्तान के संबंधों पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

दिल्ली में शेख की पुस्तक के विमोचन के अवसर पर सरबजीत की बहन दलबीर कौर, सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश तथा भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मरक डेय काटजू और सर्वोच्च न्यायालय के वकील भीम सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहेंगे।

दलबीर कौर ने कहा कि पिछले साल जब मैं पाकिस्तान गई थी तो वहां के लोगों ने मेरा स्वागत किया था और कहा था कि सरबजीत बेगुनाह है। यदि उसे क्षमा कर दिया जाता है तो इससे भारत को सकारात्मक संकेत मिल सकता है।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: sarabjit, india, pakistan



पिछली खबर
बोले संघ प्रमुख,'भारत' में कम 'इंडिया' में ज्यादा होते हैं रेप
अगली खबर
इटली के हत्यारोपी नौसैनिक वापस केरल लाए गए

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

देश में ये भी

केदारनाथ में 15 से 20 हजार लोगों की मौत: अश्विनी चौबे

बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अश्विनी चौबे ने बताया है कि केदारनाथ में 15 से 20 हजार लोगों की मौत हुई हैं। चौबे भी केदारनाथ की यात्रा पर गए थे। 16:44 PM, Jun 20, 2013

वीडियो: जान पर खेलकर लोगों को बचा रहे हैं जवान

उत्तरांचल में हुई तबाही में जगह-जगह लोग फंसे हुए हैं। जवान अपनी जान पर खेलकर इनको बचाने की कोशिश कर रहे हैं। 16:39 PM, Jun 20, 2013

15 सौ रुपये महीने लगाकर 15 साल में 15 लाख जुटाएं!

15 साल में 15 लाख रुपये जुटाने के लिए आपको हर महीने 1500 रुपये का निवेश शुरू करना चाहिए और हर साल इस निवेश को 10 फीसदी से बढ़ाना होगा। 16:20 PM, Jun 20, 2013

मानसरोवर यात्रा बीच में रोकी गई, कई जगह फंसे तीर्थयात्री

उत्तराखंड में आई आपदा ने चारों धाम की यात्रा तो बर्बाद की ही है, मानसरोवर यात्रा पर भी संकट आ गया है। खराब मौसम के चलते सरकार ने कैलाश मानसरोवर यात्रा रोक दी है। 15:06 PM, Jun 20, 2013

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश, तेज करो राहत और बचाव अभियान

बचाव-राहत कार्य में शिथिलता देख सुप्रीम कोर्ट ने दखल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी राहत अभियान को लेकर केंद्र और राज्य सरकार से 25 जून तक रिपोर्ट मांगी है। 15:01 PM, Jun 20, 2013

तस्वीरों में देखें: बारिश के तांडव में खो गए ये लोग

उत्तराखंड में आई तबाही में सैकड़ों लोगों का कुछ पता नहीं है। वो लोग किस हालात में ये जानने के लिए उनके परिवारों का बुरा हाल है, लेकिन उनकी कोई खोज खबर नहीं है। 13:52 PM, Jun 20, 2013

देखें: उत्तराखंड में तबाही के बाद की तस्वीरें

उत्तराखंड में हर तरफ तबाही का मंजर है, सैकड़ों लोगों की जान चली गई। पूरे इलाके में आसमान से टूटी आफत के ऐसे निशान दिख रहे हैं जिसे देखकर दिल दहल उठता है। 13:03 PM, Jun 20, 2013
IBN7