नई दिल्ली। दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन अलकायदा ने भारत को पाक पर हमला न करने की धमकी दी है। उसने कहा है कि अगर पाकिस्तान पर हमला किया तो भारत की खैर नहीं। अलकायदा की तरफ से ये धमकी अफगानिस्तान में अलकायदा के प्रमुख मुस्तफा अबु यजीद ने दी। अलकायदा के कमांडर यजीद ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की, तो उस पर मुंबई जैसे और भी हमले किए जाएंगे।
मुस्तफा अबू अल यजीद नाम के इस आतंकवादी के पिछले साल अमेरिकी ड्रोन विमान के हमले में मारे जाने की खबर थी। लेकिन एक वीडियो टेप में वो फिर से दिखाई दिया है। बीबीसी को मिले अरबी भाषा के 20 मिनट के वीडियो टेप में यजीद ने कहा है कि भारत को पता होना चाहिए कि यदि उसने पाकिस्तान पर हमला करने की कोशिश की, तो उसे भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
यजीद के बारे में पाकिस्तानी सेना ने कहा था कि वह पिछले साल बाजौर कबाइली इलाके में लड़ाई के दौरान मारा गया है। वीडियो टेप में यजीद ने भारत को धमकी दी है कि भारतीय सेनाओं को उसी तरह जमीन में गाड़ दिया जाएगा जैसा उन्होंने अफगानिस्तान में रूसी सेना के साथ किया था। इस आतंकी सरगना ने यह भी कहा है कि भारत के आर्थिक केंद्रों को निशाना बनाएंगे और उन्हें मिट्टी में मिला देंगे।
गौरतलब है कि अलकायदा शुरू से ही इस तरह के वीडियो जारी करता रहा है जिसमें कभी अमेरिका, कभी ब्रिटेन तो कभी इजरायल को धमकी दी जाती हैं लेकिन भारत को धमकी देने से ये बात भी साफ हो गई है कि अलकायदा को किस तरह पाक से समर्थन मिलता रहा है।
More on: Alkaida, Threat, India








कमेंट्स
7