जोहांसबर्ग। विश्व के शीर्ष माउंटेन बाइक चालकों में से एक बैरी स्टैंडर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। दो बार ओलंपिक में हिस्सा ले चुके स्टैंडर अपने घर के करीब अभ्यास कर रहे थे। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने दक्षिण अफ्रीकी खेल परिसंघ एवं ओलम्पिक समिति के हवाले से खबर दी है कि 25 साल के दक्षिण अफ्रीकी नागरिक स्टैंडर की मौत गुरुवार को हुई। उनकी मोटरसाइकिल क्वाजुलू-नटाल प्रांत में एक कार से टकरा गई।
स्टैंडर खेलों के क्षेत्र में दक्षिण अफ्रीका के सबसे बड़े स्टार रहे हैं। उन्होंने लंदन ओलम्पिक में पांचवां स्थान हासिल किया था जबकि इससे पहले वह बीजिंग में ओलम्पिक में टीम का हिस्सा थे। वह पूर्व अंडर-19 और अंडर-25 विश्व चैम्पियन रहे हैं।

(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: biker, stander, south africa, death, car








कमेंट्स
0