IBN7 IBN7

मूवी रिव्यूः बोल्ड है ‘टेबल नंबर-21’ का क्लाइमैक्स

Posted on Jan 05, 2013 at 03:02pm IST | Updated Jan 05, 2013 at 03:39pm IST

नई दिल्ली। फिल्म टेबल नंबर 21 के अंत में आने वाले बड़े खुलासे और झकझोर कर रख देने वाले क्लाइमैक्स की आप दाद न दें, ऐसा मुश्किल ही है, पर समस्या यहां ये है कि जहां एक ओर डायरेक्टर आदित्य दत्त और उनके राइटर ने तय क्लाइमैक्स ढूंढ निकाला है वहीं वो इस धीमी थ्रिलर के बाकी हिस्से पर ध्यान देना ही भूल गए हैं। राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई एक मिडल क्लास शादीशुदा कपल विवान और सिया के किरदार में हैं जिन्होंने एक लकी ड्रॉ में फिजी में एक हफ्ते का हॉलीडे प्लान जीता है।

लाइव गेमिंग वेबसाइट के मालिक के तौर पर परेश रावल इन्हें एक सिंपल से गेम में हिस्सा लेने के लिए उकसाते हैं जिससे ये इनाम के तौर पर एक मोटी रकम जीत सकते हैं। इस कपल को सात सवालों का जवाब ईमानदारी से हां या ना में देना है और हर एक सवाल के साथ एक टास्क परफोर्म करना है जिससे ये लोग 21 करोड़ तक जीत सकते हैं। पर जब जवाब असहज होते चले जाते हैं और टास्क खतरनाक तो ये साफ हो जाता है कि खेल उतना नहीं है जितना दिख रहा है।

मूवी रिव्यूः बोल्ड है ‘टेबल नंबर-21’ का क्लाइमैक्स

जिज्ञासाभरी शुरुआत के बावजूद फिल्म अपनी बचकानी स्क्रिप्ट की वजह से धीरे-धीरे अपनी पकड़ खोती चली जाती है। इस किस्म की थ्रिलर के लिए इसका स्क्रीनप्ले जरूरी टेंशन कायम करने में नाकाम साबित होता है। जहां एक ओर इस कपल को अपने डर का सामना कर अपने अतीत के साथ समझौता करना है, वहीं एक-दूसरे के लिए अपने प्यार पर सवाल भी खड़े करने हैं। दत्त इनके द्वारा आपके दिलों में वो डर पैदा नहीं कर पाते। फिल्म कुछ हिस्से में आपको हंसाती भी है जो शायद इस फिल्म का मकसद नहीं है, जैसे कि वो सीन जिसमें एक अहम किरदार को शर्मनाक तरीके से अपने सारे बाल मुंडवाने पड़ते हैं, जिसका नतीजा वो फिल्म में अंडे जैसा दिखने वाला सर आपको खूब हंसाएगा।




टेबल नंबर 21 अपनी क्षमता का सही इस्तेमाल नहीं करती है। फिल्म का अंत काफी बोल्ड है पर कुछ जगहों पर फिल्म अपनी पकड़ नहीं बना पाती। ये अपने चरित्रों और पार्श्व के मामले में भी काफी आलस से भरपूर और बचकानी लगती है। फिल्म की शुरुआत में हमें ऐसे किरदारों से मिलवाया जाता है जिन्हें कोई भी पसंद करेगा और मुश्किल घड़ी में उनकी परवाह करेगा, पर फिर एक ही झटके में वो सब छीन लिया जाता है जिससे कि फिल्म को कोई हैरान करने वाला क्लाईमैक्स मिल सके। मैं डायरेक्टर आदित्य दत्त की फिल्म टेबल नंबर 21 को पांच में से दो स्टार देता हूं, यहां तक कि परेश रावल और राजीव खंडेलवाल जैसे मंझे हुए एक्टर भी इसमें सुस्त नजर आते हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: rajeev masand ki pasand, film, bollywood, table no 21, rajeev khandelwal



पिछली खबर
‘राइज ऑफ द गार्जियंस’: दिल को छू नहीं पाते किरदार
अगली खबर
मूवी रिव्यूः पर्दे पर रियल लगती है ‘द इंपॉसिबल’ की सुनामी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
दूसरी बीवी संग विंदू
08:31 AM, May 24, 2013
Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7