IBN7 IBN7

मूवी रिव्यूः पर्दे पर रियल लगती है ‘द इंपॉसिबल’ की सुनामी

Posted on Jan 05, 2013 at 03:05pm IST | Updated Jan 05, 2013 at 03:39pm IST

नई दिल्ली। इवान मैकग्रेगर और नाओमी वाट्स की फिल्म द इंपॉसिबल इंसान के दुःख दर्द की कहानी है या उसके साहस और हिम्मत की, ये निर्भर करता है आपके नजरिए पर। सच तो यही है कि स्पेनिश डायरेक्टर जुआन एंटोनियो बयोना ने 2004 में साउथ ईस्ट एशिया में आई सुनामी में एक परिवार के बह जाने के रियल लाइफ एक्सीडेंट को बहुत ही खूबी से इन दोनों चीजों के बीच शिफ्ट किया है। मैकग्रेगर और वाट्स हेनरी और मारिया के किरदार में हैं। ये एक अंगरेज जोड़ा है जो अपने तीन बेटों के साथ थाईलैंड के बीच रिसॉर्ट पर हॉलीडे के लिए आया है।

सोने जैसी रेत, साफ पानी और आसमान के इस खूबसूरत नजारे में विघ्न तब पड़ जाता है जब क्रिसमस के अगले दिन खतरनाक लहरें इन सब पर हावी हो जाती हैं। सुनामी सीक्वंस जो जाहिर तौर पर कुछ शानदार स्पेशल इफेक्ट्स का काम है, फिल्म का सबसे खौफनाक और अहम हिस्सा है, जिसे कई बार देखना मुश्किल भी हो जाता है जब मारिया तेज लहरों के साथ बहती हुई ऊपर नीचे होती है। बुरी तरह से घायल और अपने सबसे बड़े बेटे के साथ वो इन लहरों का सामना करती है। वहीं उसके पति और बाकी दो बेटों का कोई अता-पता नहीं है।

मूवी रिव्यूः पर्दे पर रियल लगती है ‘द इंपॉसिबल’ की सुनामी

द इंपॉसिबल कहीं-कहीं बहुत ही नाटकीयताभरी लगती है। उस परिवार के दर्द को कुछ ज्यादा ही डीटेल में दिखाते हुए कैमरा उनके शरीर की हर चोट पर से गुजरता है। खासतौर पर मरिया के, जिससे कि उसके दर्द को और अच्छे से दिखाया जा सके और उससे भी बुरा ये है कि फिल्ममेकर उन बेघर घायल और दुख में डूबे हुए थाई लोकल की परेशानियों को नजरअंदाज करते हुए पूरी तरह से इस फैमिली के ऊपर ही फोकस करते हैं। फिर भी उस फिल्म को सच्चाई से परे कहना गलत होगा क्योंकि सुनामी का खतरनाक नाटकीय रूपांतरण पूरी तरह से असरदार लगता है और उन सीन्स को नजरंदाज करना भी मुश्किल है जिनमें आम से लोग अचानक से हीरो बन जाते हैं और सबसे अच्छा ये कि कुदरत की कोई भी मार इंसानी जज्बे को नहीं मार सकती।




इस फिल्म में कई ऐसे मोमेंट्स हैं जो किसी भी पत्थर दिल को पिघला सकते हैं। तीन मुख्य किरदारों का शानदार परफोरमेंस फिल्म को और भी बेहतर बनाता है। फिल्म परफेक्शन से दूर है पर ऐसी फिल्म है जो इसकी कमियों के बावजूद आपके दिलों को छू लेगी। मैं फिल्म को पांच में से तीन स्टार देता हूं। इससे इसके यादगार अभिनय और खतरनाक विध्वंसक सीन्स के लिए देखिए जो काफी असलियत से फिल्माए गए हैं।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: the impossible, film, hollywood, rajeev masand ki pasand, naomi watts, ewan mcgregor



पिछली खबर
मूवी रिव्यूः बोल्ड है ‘टेबल नंबर-21’ का क्लाइमैक्स
अगली खबर
मूवी रिव्यूः साल का पहला तोहफा है ‘मटरू की बिजली का मंडोला’

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

मनोरंजन में ये भी

Photogallery
दूसरी बीवी संग विंदू
08:31 AM, May 24, 2013
Photogallery
सुष्मिता की बेटियां
13:24 PM, May 23, 2013
Photogallery
पर्दे के नए प्रेमी
16:36 PM, May 22, 2013
Photogallery
कांस: अंदाज अपना-अपना
13:42 PM, May 22, 2013

आर.के.बैनर तले कोई फिल्म नहीं बनाएंगे रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार और जवां दिलों की धड़कन रणबीर कपूर का कहना है कि वो अपने दादा राजकपूर के प्रतिष्ठित आर.के.बैनर के तले फिल्म का निर्माण नही करेंगे। 13:06 PM, May 16, 2013

कसाब को सजा दिलाने वाले वकील पर बनेगी मराठी फिल्म

मुंबई बम धमाके के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को सजा दिलाने वाले जानेमाने वकील उज्जवल निकम पर एक मराठी फिल्म का निर्माण किया जाएगा। फिल्म का नाम आदेश रखा गया है 15:16 PM, May 14, 2013

देखें: शाहरुख को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार

सातवें विजय अवार्ड में शाहरुख खान को चेवलियार शिवाजी पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। शाहरुख को यह पुरुस्कार कमल हासन ने सौंपा। 09:46 AM, May 14, 2013
IBN7