न्यू साउथ वेल्स। ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में एक बच्ची रविवार तड़के उस समय बाल-बाल बची जब उसे सोते समय अजगर ने दबोच लिया लेकिन उसकी मां ने अद्भुत साहस का परिचय देते हुए समय रहते अपने बच्ची को बचा लिया।
फ्रांस की संवाद समिति (एएफपी) के अनुसार टेस गुथ्री शनिवार रात लिसमोर स्थित अपने घर में सो रही थी। वह जब तड़के तीन बजे उठी तो देखा कि एक छह फुट लंबा अजगर उसकी दो वर्षीय बच्ची से सटा हुआ था।
समिति के अनुसार टेस शुरुआत में घबरा गई लेकिन फिर उसने हिम्मत जुटाई और अजगर को उसके सिर के नीचे से पकड़ लिया। इसके बाद अजगर बच्ची की बाजू से लिपट गया और उसे दबोचने लगा लेकिन मां ने अजगर को सिर से पकड़कर अपनी बच्ची से अलग करके फेंक दिया। इस हमले में बच्ची को मामूली चोटें आई हैं। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: Mother, Safe, Child, Snake








कमेंट्स
0