ज्यूरिख। दुनिया के मशहूर फुटबालर और गत वर्ष 91 गोल बनाने का रिकार्ड अपने नाम करने वाले लियोनल मैसी लगातार चौथी बार फीफा 'प्लेयर ऑफ द ईयर' अवार्ड पाने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए है।
पच्चीस वर्षीय मैसी ने पिछले वर्ष बार्सिलोना और अर्जेंटीना के लिए कुल 91 रिकार्ड गोल दागे थे। उन्होंने इस तरह से गेर्ड मुल्लर द्वारा वर्ष 1972 में बेयर्न म्यूनिख और जर्मनी के लिए बनाए गए 85 गोल का रिकार्ड तोड़ दिया। मैसी ने लगातार चौथी बार फीफा प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार पर कब्जा कर मैड्रिड के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बार्सिलोना के अपने साथी खिलाड़ी आंद्रे इनियेस्ता को पीछे छोड़ दिया।

मैसी ने अपनी स्पेनिश में बेहद उत्साहित भाव से बोलते हुए कहा कि अगर सच बोलू तो मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा कि मैने चौथी बार यह पुरस्कार प्राप्त किया है। मैं बेहद नर्वस हूं। पुरूषों के अलावा अमेरिका की एबी वैमबाक को फीफा महिला प्लेयर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। वर्ष 2001-02 में मिया हैम के बाद पहली बार किसी अमेरिकी महिला गोल्फर को यह खिताब मिला है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: zurich, lionel messi, fourth time FIFA player of the Year








कमेंट्स
0