नई दिल्ली। घरेलू उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं बनाने वाली कंपनी सलोरा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अपने मोबाइल फोन कारोबार का विस्तार करते हुए आज स्मार्टफोन बाजार में उतरने की घोषणा के साथ ही नया स्मार्टफोन पावरमैक्स पेश किया है।
कंपनी ने यहां बताया कि इस फोन में कोर्टेक्स ए9 वन गीगाहर्ट्ज डुअल कोर प्रोसेसर है और यह एंड्रायड 4.04 आईस्क्रीन सैंडवीच ओएस पर आधारित है। कंपनी ने कहा है कि इसमें 3200 एमएएच क्षमता की बैटरी है जो इस फोन को 430 घंटे चलाती है। इसका स्क्रीन 4.5 इंच का है।
कंपनी ने कहा है कि थ्री जी स्पोर्ट करने वाले इस स्मार्टफोन में 8.0 मेगापिक्सल का बैक कैमरा और 1.3 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। इसकी आतंरिक मेमोरी क्षमता चार जीबी है और इसे 32 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। पावरमैक्स की कीमत 15999 रूपये है।
कंपनी का दावा है कि शक्तिशाली बैटरी की वजह से इसके माध्यम से 22 घंटे थ्रीजी बातचीत की जा सकती है और 42 घंटे संगीत सुना जा सकता है। दस घंटे तक वीडियो देखा जा सकता है और 13 घंटे तक वाईफाई का उपयोग किया सकता है।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: salora company, mobiles powermax, smartphone market, salora international ltd








कमेंट्स
0