IBN7 IBN7

दिल का है अगर ख्याल तो पीजिए काली चाय

Posted on Jan 09, 2013 at 05:12pm IST

सिडनी। एक नए शोध के मुताबिक काली चाय में प्रचुरता से पाया जाने वाला एक प्रकार का फलेवनॉयड, क्व र्सटीन, धमनियों को ऑक्सीकरण से होने वाले नुकसान से बचाता है और हृदयवाहिका से सम्बंधित रोगों की सम्भावना घटाता है। फ्लेवनॉयड पौधों में पाए जाने वाले साधारण वर्णक यौगिक होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट के तौर पर काम करता है, विटामिन सी के असर को बढ़ाता है और रक्तवाहिकाओं के आसपास संयोजी ऊतकों की रक्षा करता है।

यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के स्कूल ऑफ मेडिसिन के रिसर्च फेलो नेतेली वार्ड और फार्मेकोलॉजी के प्रोफेसोरियल फेला, केविन क्रॉफ्ट ने चूहों पर किए गए एक प्रयोग के आधार पर कहा कि हमारे निष्कर्ष बताते हैं कि क्व र्सटीन, वाहिकाओं को ऑक्सीडेंट से होने वाले नुकसान से बचाने में सक्षम है।

शोध पत्रिका बायोकेमिकल फॉर्मेकोलॉजी के मुताबिक पर्यवेक्षकों का कहना है कि इस बात के प्रमाण हैं कि खाद्य फ्लेवनॉयड्स उच्च रक्तचाप को कम कर सकता है और अथेरोस्क्लेरोसिस के विकास को कम कर सकता है।

विश्वविद्यालय के बयान के मुताबिक वार्ड और क्रॉफ्ट ने कहा कि भविष्य में हृदय रक्तवाहिकाओं पर फ्लेवनॉयड के असर से सम्बंधित अध्ययनों में अलग-अलग तरह के फ्लेवनॉयड और फ्लेवनॉयड के खाद्य स्रोतों के उपयोग पर विचार किया जाना चाहिए।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: black tea, health, helpful, heart, morning



पिछली खबर
सोते समय बच्चों को रोने से न रोंके, तो सोएंगे मीठी नींद
अगली खबर
एचआईवी के नए मामलों में 57 फीसदी की आई कमी

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

लाइफस्टाइल में ये भी

Photogallery
शेवरले की नई ‘एंजॉय’
07:46 AM, May 20, 2013

इंटरनेट पर पर्सनल इंफोर्मेशन शेयर करने से पहले इसे पढ़ें

सोशल साइट्स के बढ़ते चलन और कामकाज में ऑनलाइन होने की आवश्यकता के चलते इन्टरनेट की साइट्स पर व्यक्गित डेटा फीड कर देने से साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। 21:08 PM, Aug 14, 2012

जाग्रेब में बार्बी की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी

क्रोएशिया की राजधानी जाग्रेब में इन दिनों बार्बी डॉल की सबसे बड़ी यूरोपियन प्रदर्शनी चल रही है जिसमें अलग-अलग समय की एक हजार से ज्यादा बार्बी डॉल्स को प्रदर्शित किया जा रहा है। 10:54 AM, May 17, 2012

गूगल करेगा खुद चलने वाली कार की टेस्ट ड्राइव

अब तक आपने गूगल के सर्च इंजन और ईमेल सर्विस का ही इस्तेमाल किया होगा। लेकिन, हो सकता है कि एक दिन आप गूगल की ऐसी कार में भी बैठे जो अपने आप चलेगी। 10:22 AM, May 09, 2012
IBN7