IBN7 IBN7

पढ़ें: 10 जनवरी-क्या कहती है आपकी राशि

  • ibnkhabar.com
Posted on Jan 10, 2013 at 07:43am IST | Updated Jan 10, 2013 at 07:45am IST

पंडित अरुणेश कुमार शर्मा

मेष- भाग्य से जुड़े चमत्कार यदि होते हैं तो आज और कल का दिन आपके लिए ऐसे ही संकेत लेकर आया है। धर्म, मनोरंजन और कर्म क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। दिन उत्तम।

<font size=4><font color=green>पढ़ें: 10 जनवरी-क्या कहती है आपकी राशि</font></font=size>

वृश्चिक- संबंधों में नया जोश भर पाने में सफल रहेंगे। रिश्तेदारों से सहयोग प्राप्त होगा। मेहमानों की अधिकता बनी रह सकती है। स्वर्णाभूषण की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। दिन मंगलमय।

मिथुन- साझीदारी में नए अनुबंध स्थापित करने के लिए शुभ समय है। दांपत्य में यादगार पलों की रचना होगी। आपका साथी विशेष उपलब्धि हासिल कर सकता है। दिन शुभकारक।

कर्क- बाधाएं कम होंगी। शत्रु भी मित्रवत बने रहेंगे। आर्थिक पक्ष सकारात्मक रहेगा। खर्च पर नियंत्रण अत्यावश्यक है। दांपत्य जीवन में ऊर्जा बनी रहेगी। दिन मिलजुला है।

सिंह- प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकते हैं। मित्रों की संख्या में तेजी से वृद्धि संभव है। प्रेम प्रस्तावों के लिए अत्यंत शुभ समय है। विद्यार्थी बेहतर करेंगे। आर्थिक गतिविधियां नया स्तर प्राप्त करेंगी।

कन्या- भौतिक संसाधनों से जुड़ी कोई अभिलाषा पूरी करने के लिए आज और कल का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार में मांगलिकता की संरचना होगी। माता-पिता हर्षित रहेंगे। सत्ता से सहयोग मिलेगा।

तुला- सूचना और शूरवीरता के क्षेत्र से जुड़े लोग पराक्रम प्रदर्शन में आगे रहेंगे। निर्णय की अंतिम घड़ी में भाग्य की प्रबलता से हारी बाजी भी पक्ष में बदल सकती है। साहस प्रबल रहेगा। आशंकाएं समाप्त होंगी।

वृषभ- घर में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं। रक्त संबंधियों से शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। अपनी योजनाओं को जल्द जाहिर न करें। महत्वपूर्ण गोपनीय जानकारी उजागर हो सकती है।

धनु- व्यक्तिगत उपलब्धियों के लिए समय अत्युत्तम है। विदेश भ्रमण पर जाने की योजना आगे बढ़ सकती है। ख्याति का विस्तार होगा। मित्रों में पूछपरख बढ़ेगी। दिन श्रेयस्कर है।

मकर- बढ़े हुए खर्च की परवाह न करें। नए निवेशों से ही तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। कार्य स्थल पर परिस्थितियां सकारात्मक बनी रहेंगी। पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें। दिन मध्यम।

कुंभ- आर्थिक पक्ष अचानक बेहतर हो सकता है। आय और निवेश के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। शिक्षा, प्रेम और प्रतियोगिता में अच्छा करते रहेंगे। विरोधी व्यवहार से बचें। दिन लाभकारक।

मीन- राजनीतिक अपेक्षाएं पूरी हो सकती हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। पैत्रक विवाद हल होंगे। आलस्य से बचें अन्यथा लाभ प्रभावित हो सकता है। पुरुस्कार प्राप्ति संभव है। दिन शुभकारक।


(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)


(अब IBN7 देखिए अपने आईपैड पर भी। इसके लिए IBNLive का आईपैड एप्स डाउनलोड कीजिए। बिल्कुल मुफ्त!)

IBNKhabarMore on: astro, bhavishyafal, daily prediction, 10 january 2013, new year



पिछली खबर
जानें: 9 जनवरी-क्या कहती है आपकी राशि
अगली खबर
पढ़ें: 11 जनवरी-क्या कहती है आपकी राशि

IBN7IBN7
IBNLiveIBNLive
IBNLive IBNLive

कमेंट्स

0

  
अपना कमेंट भेजें

नाम *

 

सिटी *

ईमेल *

     

कमेंट्स *


IBN7IBN7
IBN7

एस्ट्रो में ये भी

Photogallery
ख्वाजा का 801वां उर्स
17:45 PM, May 20, 2013
Photogallery
रामनवमी के रंग
14:36 PM, Apr 20, 2013
Photogallery
कुंभ, हादसा और दर्द
08:08 AM, Feb 11, 2013

देखें: गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना

अनंत चतुदर्शी के मौके पर मुंबई समेत पूरे देशे में लाखों गणपति को नम आंखों से विदाई दी जा रही है। 12:09 PM, Sep 29, 2012

चंद्रमा है नाराज...तबाही की महापूर्णिमा कल!

19 मार्च 2011 आने में महज कुछ घंटे बाकी हैं। लेकिन आने वाले इस दिन को लेकर कई तरह के कयास और अंदेशे लगाए जा रहे हैं। शनिवार को महाविनाश या महातबाही की रात भी कहा जा रहा है। 09:05 AM, Mar 18, 2011
IBN7