नई दिल्ली।पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सीमा में घुसकर सैनिकों पर हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के मुखिया हाफिज सईद का हाथ होने की बात सामने आई है। खुफिया एजेंसियों को सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक सैनिकों की हत्या से हफ्ते भर पहले हाफिज सईद एलओसी पर गया था।
हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से ये खबर सामने आई है कि पुंछ में एलओसी के दौरे पर हाफिज सईद लश्कर की बॉर्डर एक्शन टीम से मिलने आया था। बताया जा रहा है कि हाफिज सईद लश्कर को घुसपैठ के लिए उकसाने आया था। लश्कर की ये टीम पाकिस्तानी सेना की मदद करती है। लश्कर की इस टीम को बॉर्डर एक्शन टीम कहते हैं। एलओसी पर हाफिज सईद के दौरे के बाद घुसपैठ की कोशिशें बढ़ी हैं।
खुफिया विभाग का कहना है कि मेंढर में दो भारतीय सैनिकों पर हमला आतंकी हाफिज सईद की देख रेख में हुई है। ये सईद के इशारे पर की गई है। उनका कहना है कि हर वक्त सीमा पर पाकिस्तान सेना के साथ लश्कर के 200-250 लोग रहते हैं, जो पाकिस्तानी सेना की मदद करते हैं। सईद उनको भारत में घुसपैठ के लिए उकसाने आया था।
खुफिया विभाग का कहना है कि पीओके के जरिए घुसपैठ की कोशिश कराई जाती है। पाकिस्तान सेना घुसपैठ में पूरी मदद करती है। जान बूझकर गोलीबारी की जाती है ताकि भारतीय सेना का ध्यान भटके और घुसपैठ कराई जा सके।
(IBNkhabar के मोबाइल वर्जन के लिए लॉगआन करें m.ibnkhabar.com पर!)
More on: india, pakista, bat, border action team, lashkar, hafeez saeed, mendhar, firing, infiltration








कमेंट्स
0